फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tourists will have to wait to travel in panoramic coach

Panchkula News: सैलानियों को पैनोरमिक कोच में सफर के लिए करना होगा इंतजार

Sun, 24 Nov 2024 06:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Tourists will have to wait to travel in panoramic coach
ट्रायल के बाद कालका रेलवे स्टेशन के पास मौजूद पैनोरमिक ट्रेन।  
विज्ञापन













संवाद न्यूज एजेंसी


कालका। शिमला ट्रायल के लिए गया पैनोरमिक कोच दूसरे दिन शनिवार को कालका रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं। शुक्रवार को शिमला की तरफ चढ़ाई और शनिवार को कालका की ओर डाउन में पैनोरमिक कोचों का ट्रायल किया गया।यह ट्रायल मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग की देखरेख में किया गया। इससे पहले शुक्रवार को मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त कालका वर्कशाप पहुंचे थे। उन्होंने पैनोरमिक कोचों के पहले हुए सभी ट्रायलों की पूरी डिटेली एकत्रित की थी।



सूत्रों के अनुसार दो दिन के ट्रायल के दौरान कोचों के अधिकांश फीचर को पास कर दिया गया है लेकिन कुछ चीजों में माॅडिकिकेशन का भी सुझाव दिया है। इस पर अब आरसीएफ काम करेगी। इस पूरे प्रोसेस में करीब दो से तीन माह का समय लग सकता है। ऐसे में कालका - शिमला रेलमार्ग पर पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अभी कुछ माह इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कालका-शिमला रेलमार्ग पर दो दिन में किया ट्रायल सफल रहा है या असफल इसकी जानकारी मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त अपनी फाइनल विश्लेषण रिपोर्ट में प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन



23 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हुआ ट्रायल

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग, सीनियर डीसीएम नवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी सात कोचों वाले पैनोरमिक ट्रेन में सवार होकर शिमला के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार को करीब 8 बजे पैनोरमिक रैक वाली ट्रेन शिमला पहुंची थी। इस दौरान कालका से शिमला जाते हुए और शनिवार को आते समय ट्रेन को जगह-जगह रोक कर ट्रायल से संबंधित कई तरह के परीक्षण किए गए। शनिवार को शिमला से तारा देवी स्टेशन के बीच ट्रायल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





शनिवार को शिमला से तारादेवी स्टेशन के बीच पैनोरमिक कोच वाली ट्रेन का ट्रायल किया गया। अब सीसीआरएस अपनी फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे उसके बाद ही ट्रायल सफल रहा या असफल की जानकारी मिलेगी। - नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article