फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tourists traveling towards Shimla, all trains on Kalka-Shimla track full packed

Panchkula News: शिमला की ओर कूच कर रहे सैलानी, कालका-शिमला ट्रैक पर सभी ट्रेनें फुल पैक

Sat, 01 Jun 2024 05:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Tourists traveling towards Shimla, all trains on Kalka-Shimla track full packed
कालका।
विज्ञापन

विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग के साथ लगते जंगलों में आए दिन आगजनी की घटनाओं के बावजूद सैलानियों की संख्या में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है। रोजाना भारी तादाद में सैलानियों के शिमला कूच के कारण कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन की वेटिंग लिस्ट में बड़ा इजाफा हुआ है।
विश्व धरोहरों की सूची में शामिल कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन इन दिनों पैक हैं। अगले करीब पन्द्रह दिनों तक वेटिंग लिस्ट लाल दिखाई दे रही है। इस कारण रेल विभाग के अधिकारियों के चेहरे खिले हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से टॉय ट्रेन में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। काफी संख्या में सैलानी टॉय ट्रेन से कालका से शिमला पहुंच रहे हैं। मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी व बच्चों की छुट्टियां पड़ने के कारण टॉय ट्रेन में सैलानियों की भीड़ भी बढ़ रही है। वहीं टॉय ट्रेन की लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण सैलानी मायूस हो रहे हैं।
विज्ञापन





सैलानी ठंडी हवाओं के बीच समय गुजारा

इस बार मैदानी इलाकों में खूब गर्मी पड़ रही है। हालात यह हैं कि तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच रहा है। ऐसे में लोग ठंडी वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं। लोगों के लिए गर्मियाें की छुट्टियां मनाने के लिए हिमाचल की राजधानी शिमला पहली पसंद बना हुआ है। क्योंकि, इस गर्मी के मौसम में भी शिमला ऐसी जगह है जहां ठंडी हवाओं के बीच घूमना और समय गुजारना अच्छा लगता है। लोग बड़ी संख्या में शिमला घूमने के लिए जा रहे हैं। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो जाती है। क्योंकि, शिमला रूट के बीच कई ऐसे स्पॉट हैं, जहां लोग इन दिनों जाना ज्यादा बेहतर समझते हैं। कसौली, सोलन, डगसाई, चैल जैसी जगह पर जाने के लिए वीकेंड पर काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




7 ट्रेनें चल रही है विश्व धरोहर ट्रैक पर, इस प्रकार है वेटिंग लिस्ट


शुक्रवार को कालका से शिमला के लिए चलने वाली सभी 7 टॉय ट्रेनें फूल पैक होकर शिमला पहुंची हैं, वहीं शनिवार को वेटिंग लिस्ट की स्थिति इस प्रकार है::::::








1. मेल एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52457- समय सुबह 3:45 बजे

वेटिंग लिस्ट: चेयर कार (23) फर्स्ट क्लास (11 )



2. समर स्पेशल- ट्रेन संख्या 04506- समय सुबह 4:45 बजे

वेटिंग लिस्ट: फर्स्ट क्लास (25) एग्जीक्यूटिव में (17)


3. शिवालिक एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52451- समय सुबह 5:45 बजे

वेटिंग लिस्ट: फर्स्ट क्लास (28)

4. मेल एक्सप्रेस-
ट्रेन संख्या 52453- समय सुबह 6:20 बजे

वेटिंग लिस्ट : सेकंड सिटिंग (52) विस्टाडोम कोच (44) फर्स्ट क्लास में (20) है


5. हिम दर्शन एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52459- समय सुबह 7:00 बजे


वेटिंग लिस्ट: एग्जीक्यूटिव कोच (16)


6. हॉलीडे स्पेशल- ट्रेन संख्या 04563- समय सुबह 8:05 बजे

वेटिंग लिस्ट : सेकंड सीटिंग (43) फर्स्ट क्लास (16) एग्जीक्यूटिव (23)



7. हिमालयन क्वीन- ट्रेन संख्या 52455 समय 11:55 बजे


वेटिंग लिस्ट: चेयर कार (73) फर्स्ट क्लास (41)




कालका-शिमला ट्रैक पर कुल 7 ट्रेनें चल रही हैं। सभी ट्रेनें फुल पैक होकर चल रही हैं। उम्मीद है कि आगे भी इसी प्रकार का रिस्पांस रहेगा। हिमाचल की ओर जंगलों में लगने वाली आग को लेकर वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।


मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article