{"_id":"5f30627a8ebc3e3cc2056f6e","slug":"tourists-gathered-in-morni-long-jam-pkl-office-news-pkl384199649","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखना लेक वीकेंड पर बंद हुई तो मोरनी और टिक्कर ताल में उमड़े सैलानी, सड़कों पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखना लेक वीकेंड पर बंद हुई तो मोरनी और टिक्कर ताल में उमड़े सैलानी, सड़कों पर लगा जाम
Mon, 10 Aug 2020 11:27 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरनी
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरनी
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
मोरनी के टिक्कर ताल पहुंचे सैलानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण फैलने के मद्देनजर सुखना लेक वीकेंड पर बंद रहेगी। इसलिए पर्यटकों ने मोरनी हिल्स और टिक्कर ताल का रुख कर लिया।रविवार को हरियाणा के एकमात्र हिल स्टेशन मोरनी में हजारों पर्यटक उमड़ पड़े। इससे सड़क पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
पोंटा पंचायत के सरपंच धर्मपाल शर्मा के अनुसार उन्होंने इतनी ज्यादा भीड़ मोरनी में पहले कभी नहीं देखी। उनका कहना है कि रविवार को यहां के विभिन्न सैलानी केंद्रों पर लगभग तीन से चार हजार पर्यटकों की भीड़ दिखी।
मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। वीकेंड पर भारी संख्या में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से लोग परिवार सहित घूमने के लिए निकल रहे हैं।
विज्ञापन
जाम के कारण बनी अव्यवस्था
मैदानी इलाकों में इन दिनों जमकर गर्मी पड़ रही है। इस कारण पर्यटक ठंडे स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं। रविवार को पहुंचे अधिक सैलानियों के कारण मोरनी में काफी लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस भी इस दौरान सतर्क नजर आई परंतु भीड़ एकदम बढ़ने के कारण अव्यवस्था का आलम बना रहा।
लगातार हो रही बारिश से मौसम बना सुहाना
इलाके में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। पहाड़ों के बीच से उठने वाली धुंध सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इससे सैलानियों की संख्या काफी बढ़ गई है। हर सप्ताह वीकेंड पर इलाके में सैलानियों के आने की संख्या काफी अधिक बनी हुई है। पर्यटकों की संख्या से गेस्ट हाउस संचालक खुश हैं वहीं हरियाणा सरकार का कांप्लेक्स भी फुल चल रहा है।