फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tourism workers sound the bugle against the government; warn of laying siege to the minister's residence on August 9.

Panchkula News: पर्यटन कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ बिगुल, 9 अगस्त को मंत्री आवास घेरने की चेतावनी

Wed, 05 Aug 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tourism workers sound the bugle against the government; warn of laying siege to the minister's residence on August 9.
नियमित भर्ती, कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण और निजीकरण पर रोक की मांग; पंचकूला में विशाल धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। लंबित मांगों और निजीकरण के विरोध में हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को पंचकूला स्थित रेड बिशप पर्यटन केंद्र में आयोजित विशाल धरने में कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 9 अगस्त को पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा के गोहाना स्थित आवास का महाघेराव किया जाएगा।
हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) के बैनर तले आयोजित धरने की अध्यक्षता राज्य प्रधान कश्मीर सिंह ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव लच्छी राम ने किया। प्रदर्शन में होडल, हिसार, रोहतक, जींद, फरीदाबाद, पिंजौर, टिक्कर ताल, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, दमदमा और गुरुग्राम समेत प्रदेशभर के पर्यटन केंद्रों से कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

नियमित भर्ती नहीं होने से व्यवस्था प्रभावित : कर्मचारी
धरने को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान कश्मीर सिंह, महासचिव सुभाष देसवाल, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश नोहरा, कैशियर सुरेश पूनिया और मुख्य सलाहकार मित्रपाल राणा ने आरोप लगाया कि पिछले 20 से 25 वर्षों से पर्यटन निगम में नियमित भर्ती नहीं की गई है। इससे पर्यटन केंद्रों का संचालन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार निगम को मजबूत करने के बजाय निजीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिसका कर्मचारी विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि वर्षों से सेवाएं दे रहे कच्चे कर्मचारियों को अब तक नियमित नहीं किया गया है, जबकि न्यायालय भी लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण के पक्ष में निर्देश दे चुका है।

कई मांगों को लेकर जताया रोष

धरने के दौरान कर्मचारियों ने पर्यटन निगम की संपत्तियों के निजीकरण पर रोक लगाने, नियमित भर्ती शुरू करने, पदोन्नति प्रक्रिया लागू करने, चौथे दर्जे के कर्मचारियों के सेवा नियम बनाने, पुनर्नियुक्ति की पारदर्शी नीति लागू करने, वेतन का केंद्रीकरण, वर्ष 2024-27 की एलटीसी जारी करने, ईपीएफ-ईपीएस में भेदभाव समाप्त करने, एचकेआरएनएल कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा और नियमितीकरण का लाभ देने, वर्दी भत्ता बढ़ाने तथा फरीदाबाद जोन में कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और पर्यटन निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed