{"_id":"68a4dd0b1ed1c8797e0b2d48","slug":"torrential-rain-for-two-and-a-half-hours-in-morni-debris-fell-from-mountains-at-many-places-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-125963-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी में ढाई घंटे की मूसलधार बारिश, कई जगह पहाड़ों से गिरा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी में ढाई घंटे की मूसलधार बारिश, कई जगह पहाड़ों से गिरा मलबा
विज्ञापन
मोरनी। मंगलवार दोपहर से मोरनी क्षेत्र में हुई ढाई घंटे से अधिक समय तक मूसलधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार तेज बारिश के चलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों से गिरे मलबे और लैंडस्लाइड की वजह से कई प्रमुख सड़क मार्ग घंटों तक बंद रहे। मोरनी के मुख्य बाजार को भी नदी के रूप में देखा जा सकता था। इसके साथ बाजार की कई दुकानों में बारिश का पानी भरने से नुकसान हुआ है। दुकान के मालिक फकीरचंद का आरोप है कि लोकनिर्माण विभाग ने बरसाती ड्रैन की सफाई नहीं करवाई जिसके चलते उनकी दुकानों में एक बार फिर से पानी भरा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बारिश का यही दौर जारी रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है।
सड़क संपर्क टूटा, घर व फसलें भी प्रभावित
बारिश और भूस्खलन के चलते मोरनी से नीमवाला, मोरनी से टिक्कर ताल, मोरनी से रायपुररानी तथा मोरनी से पंचकूला (वाया मांधना और थापली मार्ग) पर यातायात बाधित रहा। पहाड़ों से गिरे भारी मलबे और पत्थरों के कारण सड़कों पर वाहन फंस गए और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण कई कच्चे मकान बह गए और कुछ जगहों पर दीवारें गिरने की सूचना मिली है। खेतों में खड़ी मक्का व अन्य फसलें भी पानी में डूब गई, जिससे किसानों को नुकसान हुआ है।