फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Torchlight March Held in Panchkula in Support of the Nari Shakti Bill

Panchkula News: नारी शक्ति विधेयक के समर्थन में पंचकूला में निकाली मशाल पदयात्रा

Wed, 29 Apr 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Torchlight March Held in Panchkula in Support of the Nari Shakti Bill
सीएम की अगुवाई में निकाली गई मशाल यात्रा।
सीएम सैनी बोले-महिलाओं को अधिकार देना सामाजिक न्याय का सवाल
विज्ञापन

सेक्टर-7/8 से डीसी मॉडल स्कूल तक निकली पदयात्रा, अधिकारों के लिए बुलंद हुई आवाज
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नारी शक्ति विधेयक के समर्थन में मंगलवार को पंचकूला में जन आक्रोश महिला मशाल पदयात्रा निकाली गई। सेक्टर-7/8 लाइट प्वाइंट से शुरू होकर डीसी मॉडल स्कूल, सेक्टर-7 तक पहुंची इस पदयात्रा में हजारों महिलाओं, युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों, सम्मान और समान भागीदारी के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रतिभागियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह जागरूक हैं और किसी भी प्रकार के अन्याय को स्वीकार नहीं करेंगी।
विज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर हरियाणा सरकार ने भी सख्त रुख अपनाते हुए विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष के रवैये की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है और महिलाओं को उनका अधिकार देना सामाजिक न्याय का विषय है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पंचकूला में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जनता महिलाओं के अधिकारों के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करेगी। कार्यक्रम का आयोजन राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के अधिकार और सम्मान का प्रतीक है और इसे रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। पंचकूला की पूर्व महापौर उपेंद्र कौर अहलुवालिया ने भी इसे सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक शक्ति रानी शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed