Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Top Guns Chandigarh Secures Spectacular Victory in High Pole Night Cricket Tournament

Panchkula News: हाई पोल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में टॉप गन्स चंडीगढ़ की शानदार जीत

Fri, 01 May 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Top Guns Chandigarh Secures Spectacular Victory in High Pole Night Cricket Tournament
स्वारूप सिंह की घातक गेंदबाजी से बद्दी ब्लास्टर्स 158 रन पर रुकी, टॉप गन्स ने 51 रन से जीता मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विल टू विन क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित हाई पोल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में टॉप गन्स चंडीगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बद्दी ब्लास्टर्स को 51 रन से हरा दिया। टीम की जीत में स्वारूप सिंह की घातक गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। उन्होंने छह विकेट लेकर बद्दी ब्लास्टर्स की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया।
मुकाबले में टॉप गन्स चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 209 रन बनाए। गौतम ने 51 और कार्तिक ने 45 रन की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। बद्दी ब्लास्टर्स की ओर से रॉनी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बद्दी ब्लास्टर्स की शुरुआत खराब रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 20 ओवर में नौ विकेट पर 158 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आर. सचदेवा ने सर्वाधिक 38 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप गन्स चंडीगढ़ के गेंदबाज स्वारूप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने बद्दी ब्लास्टर्स की टीम टिक नहीं सकी। स्वारूप सिंह को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed