फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Top Guns' blast: Won the T20 final by 73 runs

टॉप गन्स का धमाका: 73 रन से जीता टी-20 फाइनल

Sat, 28 Feb 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Top Guns' blast: Won the T20 final by 73 runs
कार्तिक और शिव के शतक से 272 रन का पहाड़, ट्राइसिटी ड्रीम चेजर्स 199 पर सिमटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विल टू विन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टी-20 फाइनल मुकाबले में टॉप गन्स ने ट्राइसिटी ड्रीम चेजर्स को 73 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला ट्राइसिटी ड्रीम चेजर्स के लिए भारी साबित हुआ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉप गन्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 272 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की जीत के नायक कार्तिक शर्मा और शिव शर्मा रहे। कार्तिक ने 104 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि शिव ने 105 रन बनाकर विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों के शतकीय योगदान से टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई।
विज्ञापन

ट्राइसिटी ड्रीम चेजर्स की ओर से अभिषेक और डॉ. राहुल धीमान ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन रन गति पर अंकुश नहीं लगा सके।
272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्राइसिटी ड्रीम चेजर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन ही बना सकी। अभिषेक शर्मा ने 89 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि डॉ. राहुल धीमान ने 32 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप गन्स की ओर से आदित्य धायल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए कार्तिक शर्मा और शिव शर्मा को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया। शानदार टीम प्रदर्शन के दम पर टॉप गन्स ने फाइनल में एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed