फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Toll Plaza and ICICI Bank fined Rs 1 lakh for overcharging

Panchkula: मासिक पास होने के बावजूद कटे पैसे, टोल प्लाजा और आईसीआईसीआई बैंक को देना होगा एक लाख का हर्जाना

Wed, 27 Sep 2023 01:37 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 27 Sep 2023 01:37 AM IST
सार

हिमालयन एक्सप्रेस वे ने अदालत में दलील दी कि आईसीआईसीआई बैंक की तकनीकी गड़बड़ी के कारण पैसे कटे। अन्य 44 ग्राहकों के साथ भी ऐसा हुआ। ग्राहकों की बाकी के कटे पैसे 600 रुपये आगे के पास में एडजस्ट कर दिए गए थे। शिकायतकर्ता के पैसे फरवरी 2020 से मई 2020 तक ग्राहक से टोल प्लाजा पार करने का भी पैसा नहीं लिया गया। 

विज्ञापन
Toll Plaza and ICICI Bank fined Rs 1 lakh for overcharging
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंचकूला में चंडीमंदिर टोल प्लाजा का मासिक पास होने के बावजूद फास्टैग से टोल के पैसे काटने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने आईसीआईसीआई बैंक और हिमालयन एक्सप्रेस वे लिमिटेड पर एक लाख रुपये का हर्जाना लगाया है। शिकायतकर्ता अनिता कुमारी ने उपरोक्त दोनों के खिलाफ उपभोक्ता आयोग को शिकायत दी थी। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह पिंजौर में रहती हैं और पंचकूला राजकोष कार्यालय में नौकरी करती हैं। वह रोजाना कार से चंडीमंदिर टोल प्लाजा को पार कर जॉब पर आती है। उसने इसके लिए मासिक पास भी बनवाया हुआ है। इसके 150 रुपये प्रतिमाह फास्टैग से कटते हैं। 31 अक्तूबर 2019 को पास होने के बावजूद टोल प्लाजा पार करने पर उसके खाते से 930 रुपये कट गए। शिकायतकर्ता ने इसके लिए आईसीआईसीआई बैंक को ऑनलाइन शिकायत की और पैसे रिफंड करने की मांग की। एक सप्ताह इंतजार करने के बाद भी बैंक की ओर से कोई जवाब नहीं आया। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत उपभोक्ता आयोग से की थी।
विज्ञापन


उपभोक्ता आयोग ने आईसीआईसीआई बैंक और हिमालयन एक्सप्रेस वे लिमिटेड को 80 हजार रुपये पीजीआई गरीब रोग कल्याण कोष को देने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही दस-दस हजार रुपये शिकायतकर्ता को देने के आदेश दिए हैं। हिमालयन एक्सप्रेस वे लिमिटेड को शिकायतकर्ता को 330 रुपये नौ प्रतिशत ब्याज सहित, दस हजार रुपये मानसिक नुकसान और 5,500 हजार रुपये अदालती खर्चा अदा करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा कि भविष्य में ऐसे अनुचित व्यवहार को अपनाने से बचें। इसके साथ ही अदालत ने मुआवजे की राशि 45 दिनों के अंदर शिकायतकर्ता और पीजीआई गरीब रोग कल्याण कोष को देने के आदेश दिए हैं। आदेशों की पालना ना करने पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा 71,72 के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल प्लाजा ने कहा, तकनीकी गड़बड़ी से कटे पैसे
हिमालयन एक्सप्रेस वे ने अदालत में दलील दी कि आईसीआईसीआई बैंक की तकनीकी गड़बड़ी के कारण पैसे कटे। अन्य 44 ग्राहकों के साथ भी ऐसा हुआ। ग्राहकों की बाकी के कटे पैसे 600 रुपये आगे के पास में एडजस्ट कर दिए गए थे। शिकायतकर्ता के पैसे फरवरी 2020 से मई 2020 तक ग्राहक से टोल प्लाजा पार करने का भी पैसा नहीं लिया गया। शिकायतकर्ता की 180 रुपये की राशि अभी देय है। 

अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि टोल प्लाजा और बैंक की अनुचित व्यापार व्यवहार में संलिप्तता स्पष्ट रूप से बड़ी है। स्थानीय क्षेत्र के यातायात से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना प्रतिबंधित था, इसलिए अधिसूचना और प्रावधानों का उल्लंघन करके निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूलना स्पष्ट रूप से अमान्य और अवैध था।


आईसीआईसीआई बैंक ने अपने पोर्टल पर तकनीकी गड़बड़ी की घटना का खंडन नहीं किया है, जिसके कारण शिकायतकर्ता को छोड़कर 44 अन्य ग्राहकों से अतिरिक्त राशि की कटौती हुई। इसके अलावा, शिकायतकर्ता ने बैंक में शिकायत दर्ज कराई थी जिसे टोल प्लाजा और बैंक हल करने में विफल रहे। इसलिए टोल प्लाजा और बैंक ने शिकायतकर्ता को सेवाएं प्रदान करते समय कमी की जिसके लिए वे शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के लिए उत्तरदायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed