फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Toilet: Rs 1.5 crore will be spent on maintenance, work of Rs 50 allotted

शौचालय : रखरखाव पर खर्च होंगे डेढ़ करोड़, 50 का काम आवंटित

Tue, 03 Dec 2024 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Toilet: Rs 1.5 crore will be spent on maintenance, work of Rs 50 allotted
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने सोमवार को शहर के विभिन्न शौचालयों का निरीक्षण किया। महापौर ने बताया कि शहर के 50 शौचालयों के रखरखाव का कार्य आवंटित कर दिया गया है। इन शौचालयों के रखरखाव पर डेढ़ करोड़ रुपये वार्षिक खर्च होंगे। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला को निर्देश दिए कि मार्केटों में बने शौचालयों के रखरखाव की पेमेंट संबंध मार्केट के दुकानदारों के हस्ताक्षर के बाद ही पेमेंट किए जाए।

लोगों की शिकायत पर अमर उजाला ने एक दिसंबर को 47 शौचालयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इस पर संज्ञान लेकर महापौर ने निर्देश दिए। अब कंपनी ने इस मामले में कार्य शुरू कर दिया है। सेक्टर-8, 9, 10, 17 में कुछ शौचालयों में मरम्मत का कार्य लंबित पड़ा है, जिसमें टाइलें टूटी, पेंट, दरवाजे का कार्य करवाया जाना है। यह कार्य नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग को तुरंत प्रभाव से करवाने के आदेश दिए हैंं। इस अवसर पर पार्षद जय कौशिक, रितु गोयल, पूर्व पार्षद सीबी गोयल, भाजपा नेता उमेश सूद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed