फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Toilet construction incomplete: People forced to defecate in the open for three months

शौचालय का निर्माण अधूरा : तीन माह से खुले में शौच करने को मजबूर लोग

Sat, 11 Jan 2025 08:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Toilet construction incomplete: People forced to defecate in the open for three months
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पांच महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण धीमी और अस्थाई शौचालयों की हालत भी खस्ता होने के कारण लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। इस स्थिति ने क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध का माहौल है।
विज्ञापन

मंदिर के पास दुकान चलाने वाले स्थानीय लोग और मंदिर आने वाले श्रद्धालु इस स्थिति से बेहद परेशान हैं। पास स्थित एक बस स्टॉप व ऑटो रिक्शा स्टैंड के लोग भी इस समस्या से परेशानी का सामना कर रहे हैं। वहीं अस्थाई शौचालय की हालत भी दयनीय है। इसकी सफाई व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। लोग मजबूरी में खुले में शौच कर रहे हैं, जिससे गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन

शौचालय तीन माह से खस्ताहाल है, लेकिन यहां के पार्षद समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं। शौचालय का निर्माण तीन माह से हो रहा है। अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। शौचालय के पास एक पार्क का कार्य भी होना था, वह भी अधूरा पड़ा है। - पंडित भीम गुर, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन




इस शौचालय का कार्य तीन माह से अधूरा पड़ा है। यहां अस्थाई शौचालय है, लेकिन उसकी हालत इतनी खराब है कि लोग इसका इस्तेमाल करने से डरते हैं। आसपास गंदगी और बदबू के कारण बहुत परेशानी हाेती है। - पंडित शक्ति शर्मा, दुकानदार



हर रोज यहां खुले में शौच करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। इससे गंदगी फैल रही है। खुले में शौच की मजबूरी महिलाओं के लिए बेहद शर्मनाक और असुरक्षित स्थिति पैदा कर रही है। हमारे लिए यह बहुत मुश्किल है। यहां कोई सुरक्षित और स्वच्छ व्यवस्था नहीं है। - राजीव शर्मा, दुकानदार।





अस्थायी शौचालय बनी समस्या
अस्थाई शौचालय की हालत भी दयनीय है। इसकी सफाई व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। लोग मजबूरी में खुले में शौच कर रहे हैं, जिससे गंदगी फैल गई है। इस समस्या से न केवल स्थानीय लोगों बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालु भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों ने नगर निगम से मांग की है कि इस शौचालय का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि अस्थाई शौचालयों की सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा मंदिर के साथ लगते नाला भी कूड़े से भरा पड़ा है।



पब्लिक शौचालय का मामला संज्ञान में आ गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करवाई जाएगी। वहीं गंदे शौचालयों की सफाई के लिए निर्देश दिया जाएगा। - कुलभूषण गोयल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed