फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Today, the drivers will be removed from the roadways to gherao the assembly

आज विधानसभा का घेराव करेंगे रोडवेज से हटाए गए चालक-परिचालक

Mon, 08 Aug 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Today, the drivers will be removed from the roadways to gherao the assembly
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के दौरान लगाए चालक और परिचालकों का धरना 5 दिसंबर 2021 से सेक्टर-5 में चल रहा है। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज कर्मचारी सोमवार को विधानसभा का घेराव करेंगे। यह जानकारी कर्मचारियों की एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप खरब ने दी। खरब ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती तब तक धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। कर्मचारी जीत डांगी, सचिन दलाल, राममेहर, सुनिल व अनिल ने बताया कि सरकार ने चालक-परिचालकों की मांगों पर अमल नहीं किया और चार साल से लगातार झूठे आश्वासन दे रही है। तीन जनवरी को निदेशक परिवहन विभाग ने आश्वासन दिया था कि जल्दी ही परिचालकों और चालकों को नौकरी दी जाएगी। अब दोबारा उनसे मुलाकात की गई तो उन्होंने दिसंबर तक का समय दे दिया है, जबकि विभाग में परिचालकों की कमी से डिपो में बसें खड़ी रहती हैं। चालक-परिचालकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed