फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Today the corporation will conduct a draw for the vacant vending sites

Panchkula News: आज खाली वेंडिंग साइटों पर ड्रॉ निकालेगा निगम

Wed, 18 Dec 2024 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Today the corporation will conduct a draw for the vacant vending sites
पंचकूला। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में खाली पड़े वेंडिंग जोन का नगर निगम सेक्टर-17 के कम्युनिटी सेंटर में आज ड्रॉ निकालेगा। वेडिंग जोन में साइट लेने के लिए कुल 138 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें करीब 47 पंचकूला के बाहर के हैं। पहले 138 लोगों को ड्रॉ में प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद शेष लोगों को ड्रॉ में शामिल किया जाएगा। विभिन्न सेक्टरों में कुल 469 खाली साइट हैं। इनमें केवल 138 लोगों ने आवेदन किया है। आवेदकों में सबसे ज्यादा सेक्टर-2, 4, 8, 11 और 15 के वेंडिंग जोन में साइट लेने के लिए लोग इच्छुक हैं, लेकिन नगर निगम की तरफ से जिस सेक्टर में रेहड़ी फड़ी वाले काम कर रहे हैं, उन्हें वहीं साइट अलॉट की जाएगी।
विज्ञापन


किस सेक्टर के वेंडिंग जोन में कितनी साइट्स, कितने खाली
स्थान कुल साइटों की संख्या खाली साइट्स
सेक्टर-2 103 62
सेक्टर-4 102 23
सेक्टर-08 43 19
सेक्टर-10 12 06
सेक्टर-11 56 20
सेक्टर-12 34 18
सेक्टर-15 102 25
सेक्टर-19 326 296


यहां के साइट हुई निरस्त
जगह निरस्त साइट
सेक्टर-2 24
सेक्टर-4 05
सेक्टर-8 03
सेक्टर-10 06
सेक्टर-11 20
सेक्टर-12 09
सेक्टर-15 07
सेक्टर-19 102
कुल 266


नगर निगम की तरफ से खाली पड़े साइटों पर ड्रॉ निकाला जाएगा। कुल 138 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें 47 बाहरी हैं। पहले स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। - कुलभूषण गोयल, महापौर, नगर निगम पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed