फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Today is the last day for depositing fees for students of second counseling in the college

Panchkula News: कॉलेज में दूसरी काउंसलिंग के विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने का आज आखिरी दिन

Mon, 07 Jul 2025 12:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for depositing fees for students of second counseling in the college
पंचकूला। जिले के छह कॉलेजों में एडमिशन के लिए दूसरी काउंसलिंग में रविवार को छह सौ से जयादा विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई। इसमें सभी स्ट्रीम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फीस जमा कराई जा रहा है। इसमें शहर के सेक्टर-1 पीजी कॉलेज, सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय, अरुणा आसिफ अली कॉलेज कालका, राजकीय कॉलेज बरवाला, रायपुररानी और मोरनी के कॉलेज में दाखिले के लिए फीस जमा कराई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों में सबसे ज्यादा क्रेज सेक्टर-1 के पीजी कॉलेज के लिए है और इसमें बीबीए, बीसीए, बीएससी, बीकॉम के कोर्स के लिए विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। पंचकूला उच्च शिक्षा अधिकारी रीटा गुप्ता ने बताया कि सभी स्ट्रीम के विद्यार्थियोंं को सोमवार तक फीस जमा कराने का मौका है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी हेल्पडेस्क खुले रखे गए हैं। आने वाले लोगों को फीस के अलावा हॉस्टल अलॉट होने की इंक्वायरी भी विद्यार्थियों की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी कॉलेज प्रबंधन जानकारी देने के लिए काउंसलिंग कर रहे हैं। इसके बाद विद्यार्थियों की वेरिफिकेशन की जाएगी। सोमवार को ही तीसरी काउंसलिंग के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। बची हुई सीटों की डिटेल सोमवार के बाद मंगलवार को इकट्ठा करके काउंसलिंग के लिए पोर्टल जल्द खोला जाएगा और पोर्टल पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed