फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Today four teachers of the district will be honored in the state level program

Panchkula News: राज्यस्तरीय कार्यक्रम में आज जिले के चार शिक्षकों का होगा सम्मान

Tue, 05 Sep 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Today four teachers of the district will be honored in the state level program
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शिक्षा के क्षेत्र में अपना श्रेष्ठतम देने वाले शिक्षकों को राज्यस्तरीय आयोजन में पुरस्कृत किया जाएगा। इस बार 5 सितंबर को जिले के चार शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। राज्यस्तरीय शिक्षक दिवस का आयोजन सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस बार पंचकूला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेतपुराली में कार्यरत अर्थशास्त्र के प्रवक्ता रमेश कुमार, सार्थक मॉडल स्कूल सेक्टर-12 ए पंचकूला की पीजीटी गणित शिक्षक सविता ढिल्लों और आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक अंजू वर्मा, सार्थक मॉडल स्कूल सेक्टर-12 ए पंचकूला के प्रिंसिपल पवन गुप्ता को भी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
रमेश कुमार ने 17 दिसंबर 2004 को बतौर अर्थशास्त्र प्रवक्ता के तौर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बधौली अंबाला में नियुक्त हुए। तत्पश्चात् राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसौला सेक्टर-6 और हंगोला में अपनी सेवाएं दी। 19 वर्ष के कार्यकाल के दौरान अब तक शिक्षा के साथ-साथ शिक्षा विभाग की सभी गतिविधियों के अतिरिक्त सामाजिक गतिविधियों में भी उत्साह से भाग लिया। पढ़ाई के अलावा भी उन्होंने बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलों और अन्य गतिविधियों जैसे पौधोरोपण, स्वच्छता आदि में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। हरियाणा शिक्षा विभाग के अकादमिक सेल द्वारा संचालित अनेकों कार्यशालाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जून माह में शिक्षा विभाग द्वारा मनाली हिमाचल प्रदेश में आयोजित एडवेंचर कैंप को सफल बनाने में इनकी अहम् भूमिका रही। इनके द्वारा रिकार्ड करवाए गए लैक्चर एजुसेट के माध्यम से सरकारी स्कूल के बच्चों को भी दिखाए जाते हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी इनका योगदान अति सराहनीय है। इनके प्रयासों से गांव हंगोला और गांव भांवली में पुस्तकालय खोले गए हैं। गांव की साफ-सफाई के लिए भी विशेष प्रयास किए हैं। इनके प्रयासों से विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में दिया उत्कृष्ट परिणाम
सार्थक मॉडल स्कूल सेक्टर-12 ए पंचकूला की पीजीटी गणित शिक्षक सविता ढिल्लों ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम के साथ अपनी सेवा के दौरान जिला और राज्यस्तर पर स्थान प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त श्रम किया। पांच वर्षों में बोर्ड परीक्षा में 60 छात्रों ने गणित में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रतिवर्ष सुपर हंड्रेड कार्यक्रम में विद्यार्थियों का चयन, स्वरचित हरियाणवी गीत के साथ जिला स्तर पर कला उत्सव और सांस्कृतिक उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त किया, 25 से अधिक छात्र पीआरटी से लेकर कालेज सहायक प्रोफेसर, इंजीनियरों तक सेना, शिक्षा के क्षेत्र में सेवारत हैं। अपने छात्र की विशेष कोचिंग में योगदान दिया, जिसका चयन 2022 के हरियाणा सिविल सेवा बैच में हुआ। रोटरी क्लब, सीनियर सिटीजन फोरम और रयात बाहरा विश्वविद्यालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए 4 लाख से अधिक मूल्य के आरओ प्यूरिफायर लगवाने के लिए दान प्राप्त करने हेतु विशेष प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को प्रेरित कर स्कूल में छात्र संख्या बढाई
वर्ष 2004 में अध्यापिका के पद पर नियुक्ति हुई। 19 वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ष बच्चों को प्रेरित करके छात्र संख्या में लगातार बढ़ोतरी की। हर वर्ष कक्षा 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी और 15 अगस्त पर बढ़-चढ़ कर भाग लिया और बच्चों को प्रेरित किया। वर्ष 2018-2019 में 26 जनवरी पर शैक्षिक झांकी तैयार करवाई जो जिलास्तर पर प्रथम आई। जिलास्तरीय शिक्षा अवार्ड वर्ष 2014 में प्राप्त किया। विद्यार्थियों को कला संबंधी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सतत प्रेरित किया। आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापिका के पद पर रहते अपनी शैक्षिक योग्यता बढ़ाई और आज पीजीटी फाइन आर्ट के पद पर कार्यरत हैं। गीता जयंती पर जिला स्तरीय बच्चों को प्रेरित कर स्टॉल लगवाया और कोरोना काल में गरीब व असहाय लोगों की मदद की और घर-घर जाकर सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed