फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Today 2300 women took out Kalash Yatra, tomorrow the court of Bageshwar Dham will be decorated

Panchkula News: आज 2300 महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा, कल सजेगा बागेश्वर धाम का दरबार

Sun, 25 May 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Today 2300 women took out Kalash Yatra, tomorrow the court of Bageshwar Dham will be decorated
पंचकूला। पं. धीरेंद्र शास्त्री की ओर से श्री हनुमंत कथा का व्याख्यान करने से पहले रविवार को 2300 महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। इसके बाद सोमवार से बाबा बागेश्वर का दरबार सेक्टर-5 के शालीमार दशहरा ग्राउंड में सजेगा। आयोजन स्थल पर 28 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए सेक्टर-5, 8, 9 और 10 में व्यवस्था की गई है। यह श्री हनुमंत कथा 30 मई तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए सीएम नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने बताया कि यह कथा सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-5 के शालीमार दशहरा ग्राउंड में 26 मई से शुरू करवाई जा रही है। इसमें प्रख्यात कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री की ओर से श्री हनुमंत कथा का व्याख्यान किया जाएगा। आयोजकों की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तरुण भंडारी ने बताया कि कथा में भाग लेने के लिए प्रदेश भर की जनता में तो उत्साह है, साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी खूब भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। देश भर से कई राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों व धर्माचार्यों ने भी भाग लेने के इच्छा जताई है। प्रशासन और पुलिस भी इस विशालतम आयोजन को सुचारू रूप से पूर्ण करने के लिए कमर पार्किंग के लिए भी बाजारों में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


शहर में पहली बार बाबा बागेश्वर धाम सरकार का दरबार लगेगा। पिछले दिनों भक्तों की ओर से कथा स्थल पर भूमि पूजन एवं हवन करने के बाद सालासर धाम, राजस्थान से लाई ध्वजा को हनुमंत कथा स्थल पर सजाया गया था। इसके बाद उपस्थित सभी भक्तों की ओर से राम भक्त हनुमान जी से 25 मई को होने वाली विशाल एवं भव्य कलश यात्रा और इस पूरे कार्यक्रम को निर्विघ्न सफल बनाने की प्रार्थना की गई थी। प्रशासन की ओर से वाहनों की पार्किंग के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने साथ आम जनता से भी वाहनों को सही प्रकार से पार्क करने की अपील की ताकि अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलश यात्रा के लिए सामग्री देगी संस्था

कथा से पूर्व रविवार को निकाली जाने वाली कलश यात्रा के लिए महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई हुई है। कलश यात्रा की इंचार्ज डॉ. भावना ने बताया कि इस कलश यात्रा में करीब 2300 महिलाएं भाग लेंगी। सभी महिलाओं को कलश, नारियल और चुन्नी संस्था की ओर से दी जाएगी। यह कलश यात्रा शिव मंदिर सेक्टर-5 के फायर ब्रिगेड स्टेशन से रविवार को सुबह 7 बजे शुरू होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी।


रोजाना शाम को लगेगा भंडारा

इस कार्यक्रम के दौरान 30 मई तक शाम 6 से रात 9 बजे तक सेक्टर-5 में पल्लवी होटल के पास भंडारा बरताया जाएगा। यह जानकारी नरेश मित्तल, भूपिंदर सिंह( बब्बू), संदीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पंकज बंसल, नरेश गोयल, राज मित्तल, साहिल गर्ग, राकेश गर्ग बिट्टू, अमन शर्मा, अक्षय कौशिक, अनिल थापर, किशन जैन भोथरा, दीपक गुप्ता, विकास, सुरिंदर गोयल, कस्तूरी लाल बंसल, नीरज चौधरी, बिन्दर गुज्जर, सुदर्शन सिंगला, मेघराज गर्ग, मुनीश अरोड़ा, रजनीश बंसल, अशोक जिंदल, विकास गुप्ता, परवीन कंसल, संदीप गुप्ता (सैंडी), राकेश जगोता व मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed