{"_id":"66ddcc76ede4189e370af98c","slug":"to-stop-electricity-theft-investigate-submit-report-daily-harbhajan-singh-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-511697-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने के लिए करें जांच, रोजाना रिपोर्ट करें सबमिट : हरभजन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने के लिए करें जांच, रोजाना रिपोर्ट करें सबमिट : हरभजन सिंह
विज्ञापन
बोले, विभाग का अधिकारी बिजली चोरी मामले में पकड़ा गया तो तुरंत किया जाएगा बर्खास्त
बिजली चोरी को लेकर अब तक 81,262 कनेक्शनों की जांच की, 13.30 करोड़ का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली चोरी के मामलों को पकड़ने के लिए नियमित रूप से जांच की जानी चाहिए और रोजाना आधार पर उनको इसकी रिपोर्ट सबमिट की जानी चाहिए।
मंत्री ने कहा कि घरेलू, व्यावसायिक, कृषि और औद्योगिक सभी बिजली कनेक्शनों की जांच की जानी चाहिए। बिजली चोरी का कोई भी मामला पकड़ा जाता है तो उसमें सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पावरकॉम, पीएसपीसीएल, और पीएसटीसीएल के अधिकारी या कर्मचारी सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से बिजली चोरी में शामिल पाए गए, तो उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी रैंक के ऐसे अधिकारी को पीएसपीसीएल के नियमों के अनुसार तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिजली मंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से बिजली चोरी को लेकर चलाए जा रहे अभियान की निगरानी करेंगे और अधिकारियों द्वारा उन्हें सौंपी जाने वाली रिपोर्टों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बिजली चोरी करने वालों पर जुर्माना लगाने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
81,262 कनेक्शनों की जांच, 13.30 करोड़ लगाया जुर्माना :
अब तक कुल 81,262 कनेक्शनों की जांच की गई है। जांच के दौरान कई केसों में बिजली चोरी का पता लगाया गया और डिफाल्टरों पर लगभग 13.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। बॉर्डर जोन अमृतसर में कुल 27,285 कनेक्शनों की जांच की गई। इन कनेक्शनों में से 989 मामलों में चोरी का पता चला और 3.01 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह पश्चिमी जोन बठिंडा में कुल 6,079 कनेक्शनों की जांच की गई। इन कनेक्शनों में से 872 मामलों में चोरी का पता चला और 3.03 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।