फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   To save the cub, the youth took it in a bag, the team of Wild Life Department rescued it

Panchkula News: शावक को बचाने के लिए युवक बैग में ले गए, वाइल्ड लाइव विभाग की टीम ने किया रेसक्यू

Wed, 16 Jul 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
To save the cub, the youth took it in a bag, the team of Wild Life Department rescued it
पिंजौर। शिवलौत्रियां मंदिर के पास करीब ढाई महीने के मादा तेंदुए के शावक को जानवरों से बचाने के लिए कुछ युवक बैग में रखकर यादविंद्रा गार्डन पिंजौर में ले आए। इसकी सूचना मिलने पर वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारी मादा शावक को रेसक्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले गए। युवक सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ शिवलौत्रियां मंदिर में माथा टेकने गए थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने बताया कि वहां तेंदुए का बच्चा है। उन्होंने जाकर देखा कि शावक अकेला है तो उसे बचाने के लिए वह उसे बैग में रख कर पिंजौर गार्डन के रेस्टोरेंट में ले आए। इसकी जानकारी उन्होंने पूर्व पार्षद सतिंद्र टोनी को दी। सतिंद्र टोनी, जरनैल सिंह जैली और विकास ने बताया कि उसने शावक के मिलने की सूचना तुरंत वाइल्ड लाइफ विभाग को दी। इस पर सुरजीत वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर ने पहुंचकर शावक को रेसक्यू किया। उन्होंने बताया कि शावक को देखने के लिए लोग यादविंद्रा गार्डन पहुंचने लगे परंतु उससे पहले की टीम शावक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

सुरजीत वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर ने बताया कि यह करीब ढाई महीने की मादा शावक है। सबसे पहले वह उन युवकों को साथ लेकर उस स्थान पर जाएंगे जहां से वह शावक उन्हें मिला है वहां अन्य शावकों और तेंदुआ की मूवमेंट देखेंगे अगर उन्हें वह स्वस्थ नजर आया तो उसे वहीं जंगल में छोड़ देंगे, नहीं तो शावक को किसी जू में भेजेंगे क्योंकि यह छोटा होने की वजह से खुद कुछ खा नहीं सकता। टीम ने शावक को जैसे ही बैग में से निकालने की कोशिश की तो वह छलांग लगाकर बाहर आ गया और रेस्टोरेंट में इधर-उधर भागने लगा। इसके बाद टीम उसे रेसक्यू कर अपने साथ गाड़ी में ले गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed