{"_id":"6826394276e40c7b4b0f5da4","slug":"to-remove-him-from-his-path-he-was-beaten-to-death-with-an-iron-rod-panchkula-news-c-79-1-spkl1016-100658-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अपने रास्ते से हटाने के लिए लोहे की राड से पीट पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अपने रास्ते से हटाने के लिए लोहे की राड से पीट पीटकर मार डाला
Fri, 16 May 2025 12:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 16 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
खन्ना। खन्ना के नजदीकी क्षेत्र मलौद के गांव सोहियां में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से की हत्या कर डाली। इस मामले में पत्नी और उसका प्रेमी दोनों फरार हो गए हैं। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पत्नी जसवीर कौर ने उसके प्रेमी सुखप्रीत सिंह के साथ मिलकर अपने पति बहादुर सिंह के सर पर लोहे की रॉड से हमले करके उसको मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बहादुर सिंह उर्फ भोला के रूप में की गई है। वह मिट्टी भरने का काम करता था।
सुखप्रीत मृतक के साथ काम करता था। वह अक्सर उसके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी नज़दीकियां बहादुर की पत्नी जसवीर कौर से बढ़ गईं। बहादुर सिंह को जब दोनों के बीच रिश्तों की भनक लगी तो उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की। एक सात साल की मासूम बेटी के भविष्य को देखते हुए वह बार-बार अपनी पत्नी से गुहार लगाता रहा कि ऐसी हरकतों को बंद करें। जसवीर के सिर पर प्रेम का ऐसा भूत सवार था कि उसने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। बुधवार की रात बहादुर सिंह अपने घर में पत्नी और बेटी के साथ सो रहा था। उसी दौरान आरोपी सुखप्रीत सिंह ने बहादुर सिंह के सिर पर कई बार किए। उसी घर में उसका साथी इंद्रजीत सिंह पत्नी के साथ लॉबी में सोया था। आधी रात को एक चीख से इंद्रजीत की आंख खुली। वह दौड़कर कमरे की ओर भागा तो देखा कि सुखप्रीत के हाथ में लोहे राड थी। वह लगातार बहादुर सिंह के सिर पर वार कर रहा था। यह सब बहादुर सिंह की पत्नी देख रही थी और पास सोई बेटी जोर-जोर से रोते रोते चीखकर बोल रही थी कि मेरे पापा को मत मारो। बेटी ने बचाव की कोशिश की तो उसकी मां जसवीर कौर ने उसे पकड़ लिया। जैसे ही इंद्रजीत कमरे में आया तो दोनों वहां से फरार हो गए। वह बहादुर सिंह को मलौद सिविल अस्पताल ले गया पर इलाज के दौरान बहादुर सिंह की मौत हो गई। डीएसपी हेमंत मल्होत्रा ने जानकारी दी कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी। जसवीर और सुखप्रीत ने बहादुर को मारने का प्लान बनाया और मौके का इंतज़ार किया। हत्या के बाद दोनों फरार हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।