फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   To prevent jams and possible accidents, install traffic lights at Bhagat Singh Chowk

जाम और संभावित हादसों से बचाव के लिए भगत सिंह चौक पर लगाएं ट्रैफिक लाइट

Tue, 08 Jun 2021 01:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
To prevent jams and possible accidents, install traffic lights at Bhagat Singh Chowk
पंचकूला। समाजसेवी संस्था श्री मथुरादास लाजवंती सुभाष हितैषी फाउंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी ने जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा और नगर निगम आयुक्त शरणदीप कौर बराड़ से मांग की है कि शहीद भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक लाइट्स लगाई जाए। शहीद भगत सिंह चौक पर सुबह-शाम वाहनों की अधिक भीड़ होने के कारण जाम लगा रहता है। इसके अलावा सेक्टर-18 की तरफ एवं सेक्टर-11 की तरफ से आने वाले वाहन बड़ी तेजी से आते हैं। इस कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सड़क पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

फाउंडेशन के मार्गदर्शक एसके शर्मा और संगठन मंत्री सुभाष शर्मा ने बताया कि शहीद भगत सिंह चौक पर वाहनों के कारण अनेकों बार दुर्घटनाओं में लोग घायल हो चुके हैं। फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर बीके गुप्ता, सचिव प्रेम लाल गुप्ता, मार्गदर्शक कुसुम कुमार अरोड़ा, अमित गुप्ता ने बताया कि अनुपम स्वीट्स के सामने सेक्टर 10-11 की मेन डिवाइडिंग रोड पर बने रोडकट के कारण बहुत सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा लालबत्ती होने पर सेक्टर-10 की एंट्री पर चक्रवर्ती नर्सिंग होम के पास वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इस कारण सेक्टर-10 के मकान नंबर-190 से लेकर मकान नंबर-239 तक के सेक्टर वासियों को अपने घरों तक आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

भारत हितैषी, एसके शर्मा, एनके खोसला और शिव कुमार वर्मा ने पंचकूला के पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा और नगर निगम आयुक्त शरणदीप कौर बराड़ से आग्रह किया है कि विभिन्न सेक्टरों से सेक्टर-11, 14, 15, 10 के शहीद भगत सिंह चौक पर वाहनों की आवाजाही को सुचारु ढंग से चलाने और बुजुर्गों एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक लाइट्स लगाई जाए और अनुपम स्वीट्स के सामने वाली रोड कट को जनहित में बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed