फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   To keep an eye on liquor and drug smugglers in Punjab, 92 entry and exit points were sealed, 10 arrested

Panchkula News: पंजाब में शराब और नशा तस्करों पर नजर रखने के लिए 92 एंट्री व एग्जिट पॉइंट किए सील, 10 काबू

Sun, 20 Jul 2025 11:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
To keep an eye on liquor and drug smugglers in Punjab, 92 entry and exit points were sealed, 10 arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने रविवार को सरहदी राज्य पंजाब में दाखिल होने या बाहर जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग करने के लिए एक विशेष ऑपरेशन सील चलाया, जिससे तहत नशीले पदार्थों और शराब की तस्करी को रोकने के लिए वाहनों की चेकिंग की गई।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव के आदेशों पर सभी जिलों में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक एक ही समय चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान 10 जिलों के कम से कम 92 एंट्री व एग्जिट पाॅइंट को सील किया गया। इस दौरान 700 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया। विशेष रूप से सरहदी जिलों पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का के अलावा रूपनगर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा में भी अधिक सख्ती की गई।
विज्ञापन

इस दौरान 2380 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 208 के चालान किए गए और तीन को जब्त किया गया। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान 9 एफआईआर भी दर्ज की और 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने नशे के विरुद्ध अपनी घेराबंदी और खोज मुहिम (कासो) जारी रखी और रविवार को 401 स्थानों पर रेड की है। इस दौरान राज्य भर में 75 एफआईआर दर्ज करने के बाद 110 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे में से 1.4 किलोग्राम हेरोइन और 15 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है और ऐसे ऑपरेशन राज्य में से नशे की बुराई के खात्मे तक जारी रहेंगे। इस दौरान 57 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्रों पर इलाज करवाने के लिए तैयार भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed