फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tired of the mountain of garbage, people staged a protest wearing masks.

Panchkula News: कूड़े के पहाड़ से तंग लोगों ने मास्क लगाकर दिया धरना

Mon, 27 Oct 2025 09:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 27 Oct 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Tired of the mountain of garbage, people staged a protest wearing masks.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हलवारा। जगरांव में डंपिंग प्वाइंट (कूड़े के पहाड़) से परेशान जनता ने सोमवार को डिस्पोजल रोड पर इसी प्वाइंट के पास मास्क लगाकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रही। इस मौके पर लोगों ने कहा कि शहर का यह इलाका पूरी तरह से प्रदूषित हो चुका है।

नगर काउंसिल या प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दे रहा। धरने में शामिल लोगों ने बताया कि कूड़े के ढेर के आसपास मंडराने वाले आवारा पशुओं ने कई बार हमला करके लोगों को घायल किया है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो वे यह कूड़ा उठाकर नगर काउंसिल दफ्तर में फेंक देंगे। इस धरने की सूचना मिलते ही नगर काउंसिल से क्लर्क हरीश कुमार मौके पर पहुंचे। थाना सिटी प्रभारी परमिंदरपाल सिंह भी मामला शांत करवाने के लिये फोर्स के साथ आ गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की बात नगर काउंसिल के ईओ हरणरिंदर सिंह से फोन पर करवाई। ईओ ने आश्वासन दिया कि सुबह तक कूड़े का ढेर साफ करवा दिया जाएगा। फिर भी लोगों के अड़े रहने पर प्रशासन ने दो ट्रैक्टर-ट्रालियां मौके पर भेजीं और कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया। इस धरने में सरपंच बलजिंदर सिंह ,पार्षद पति राज भारद्वाज, कंवलजीत खन्ना, सरपंच बलजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह भैणी,पार्षद पति रविंदर सभरवाल, सुख जगराओं, पूर्व प्रधान और पार्षद सतीश पप्पू और अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed