फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tile factory owner duped of Rs 6.60 lakh

Panchkula News: टाइल फैक्टरी के उद्योगपति से 6.60 लाख रुपये ठगे

Sat, 29 Nov 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tile factory owner duped of Rs 6.60 lakh
सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जैक्वार कंपनी के नाम पर चल रही फर्जी वेबसाइट के जरिये एक उद्योगपति से 6.60 लाख रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूचना के मुताबिक शिकायतकर्ता की इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में टाइल्स की फैक्टरी है। डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए उन्होंने गूगल पर जैक्वार कंपनी खोजकर ऑनलाइन आवेदन किया था। अगले ही दिन उन्हें एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए अपना नाम अमित शर्मा बताया।
विज्ञापन

आरोपी ने व्हाट्सएप पर फर्जी डिस्ट्रीब्यूटर सर्टिफिकेट, रसीदें और एग्रीमेंट लेटर भेजकर भरोसा जीत लिया। पंजीकरण के नाम पर पहले 85,500 रुपये जमा करवाए गए। इसके अगले दिन फर्जी सहमति पत्र भेजकर 5 लाख 75 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में खाते में डलवा लिए गए। राशि जमा होने के बाद जब शिकायतकर्ता ने साइट विजिट और सेटअप की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगे। शक होने पर उन्होंने जैक्वार कंपनी के वास्तविक कार्यालय से संपर्क किया। पता चला कि न तो ऐसी कोई वेबसाइट उनकी है और न ही इस तरह की कोई प्रक्रिया चलाई जाती है। ठगी का एहसास होते ही उद्योगपति ने मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज करवाई। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed