{"_id":"69348f863fee03c42302c7d9","slug":"tight-security-for-india-international-science-festival-panchkula-news-c-87-1-pan1011-130281-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद
विज्ञापन
दो डीसीपी, पांच एसीपी, 13 इंस्पेक्टर और 420 पुलिसकर्मी तैनात
396 कैमरों से चौकसी, फेस्टिवल पर हाई-टेक सुरक्षा कवच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में 6 से 9 दिसंबर तक चल रहे 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के मद्देनजर पुलिस की सुरक्षा चाक चाैबंद है। देशभर से पहुंचे विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला पुलिस ने आयोजन स्थल को हाई-टेक सर्विलांस और मजबूत पुलिस बल से कवर किया है।
कुल 420 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है जिसमें दो डीसीपी, पांच एसीपी और 13 इंस्पेक्टर शामिल हैं। इनमें से 320 पुलिसकर्मी फेस्टिवल परिसर के अंदर और 100 बाहरी क्षेत्र, पार्किंग तथा एंट्री-एग्ज़िट पॉइंट्स पर सुरक्षा संभाल रहे हैं। पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
परिसर में 328 और बाहर 58 कैमरे लगाए
पूरे आयोजन स्थल को हाई-टेक सुरक्षा कवच से लैस किया गया है। परिसर में 328 कैमरे लगाए गए हैं जबकि बाहरी इलाकों में 58 कैमरों के साथ 10 सोलर कैमरे भी 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। सभी कैमरों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए 3 कोऑर्डिनेशन रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
3 ईआरवी, 6 राइडर और 2 विशेष पीसीआर वाहन भी तैनात
आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया के लिए 3 ईआरवी, 6 राइडर और 2 विशेष पीसीआर वाहन भी सक्रिय रूप से तैनात हैं। पुलिस टीमें भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक कंट्रोल पर लगातार नजर बनाए हैं।
सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसीपी
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पंचकूला के लिए यह गर्व की बात है कि जिले को इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल की मेजबानी मिली है। देशभर से आए वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि उन्नत सर्विलांस सिस्टम और पर्याप्त पुलिस बल के साथ पूरे क्षेत्र की पल-पल की निगरानी की जा रही है ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।