{"_id":"646bc6e2653208ed690413e5","slug":"tickets-stolen-in-delhi-ludhiana-volvo-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-146947-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दिल्ली-लुधियाना वॉल्वो में टिकटों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दिल्ली-लुधियाना वॉल्वो में टिकटों की चोरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के उद्देश्य से गठित ‘मिनिस्टर फ्लाइंग स्क्वायड’ ने रविवार रात दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लुधियाना आ रही वॉल्वो बस की चेकिंग के दौरान टिकटों की बड़ी चोरी पकड़ी।
परिवहन मंत्री ने सोमवार को बताया कि छह सदस्यीय उड़नदस्ते ने पानीपत में रात 11.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से लुधियाना आ रही जालंधर डिपो की वॉल्वो बस की चेकिंग की। इस दौरान पाया गया कि कंडक्टर ने सवारियों से 3,555 रुपये लेकर उन्हें टिकटें जारी नहीं किए थे। कैबिनेट मंत्री ने बस के कंडक्टर जगदीश सिंह को 3,555 गबन करने के दोष में तुरंत ड्यूटी से निकालने संबंधी परिवहन सचिव को निर्देश जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो सहनशीलता नीति अपनाई गई है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बीते सप्ताह गठित किया ‘मिनिस्टर फ्लाइंग स्क्वायड’
परिवहन मंत्री भुल्लर ने सवारियों से पैसे लेकर द्वारा टिकट नहीं दिए जाने की शिकायतें मिलने के बाद कार्रवाई करने और बस स्टैंडों में टाइम टेबल को पूरी तरह लागू कराने के उद्देश्य से पिछले सप्ताह ‘मिनिस्टर फ्लाइंग स्क्वायड’ का गठन किया था। इस स्क्वायड को बस अड्डों में समूचे बस ऑपरेशन को प्रमाणित टाइम टेबल के अनुसार चेक करने, सभी रूटों पर चल रही राज्य की सरकारी बसों की चेकिंग के अलावा डिपूओं की मुकम्मल चेकिंग का जिम्मा सौंपा गया है। इसे अलावा यह स्क्वायड प्रत्येक चेकिंग के बाद निदेशक राज्य ट्रांसपोर्ट को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी, जो आगे इस रिपोर्ट को परिवहन मंत्री को देंगे। इस स्क्वायड में पंजाब रोडवेज लुधियाना के जीएम नवराज बातिश के नेतृत्व में पांच सदस्यों- मदन लाल (एसएस), रामेश कुमार (इंस्पेक्टर), सुखविन्दर सिंह (इंस्पेक्टर), सुरिन्दर कुमार (सब-इंस्पेक्टर) और सुखदीप सिंह (सब-इंस्पेक्टर) को शामिल किया गया है।