{"_id":"67d096ce690af9b98403f47e","slug":"thyroid-and-cbc-tests-were-not-done-in-civil-hospital-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-15809-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल में नहीं हुए थायरायड और सीबीसी के टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल में नहीं हुए थायरायड और सीबीसी के टेस्ट
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल में ब्लड टेस्ट की मशीन दूसरे कमरे में की गई शिफ्ट।
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में ओपीडी के समय मशीनों को शिफ्ट किए जाने से दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस कारण इस कारण थायराइड और सीबीसी सहित कई टेस्ट मरीजों के नहीं हो सके।
मरीज डॉक्टरों को दिखाने के बाद बिना टेस्ट घर लौट गए। मरीजों को बताया गया कि मंगलवार को मशीनें शिफ्ट की जा रही हैं। इस कारण टेस्ट नहीं हो पाएंगे। लैब में सही तरीके से पानी की सप्लाई न होने के कारण परेशानी हुई।
इसके अलावा आईसीटीसी सेंटर को भी 130 नंबर से 124 नंबर में भेज दिया गया। वहीं सीएमओ ने बताया कि अब एक ही जगह सभी टेस्ट हो सकेंगे। इसलिए यह व्यवस्था की गई है। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में मंगलवार को करीब साढ़े चार हजार मरीज पहुंचे। ओपीडी में अकसर चार हजार मरीजों के सैंपल लिए जाते हैं।
विज्ञापन
ओपीडी के समय मंंगलवार को थायराइड टेस्ट की मशीन लैब में शिफ्ट की गई। यह मशीन अब तक बाहर चलाई जा रही थी। इस कारण मरीजों के सैंपल नहीं लिए जा सके। करीब 200 मरीजों को बिना टेस्ट जाना पड़ा। कुछ ने रुपये खर्च कर बाहर से टेस्ट करवाया। इसे अलावा सीबीसी, एलएफटी, आरएफटी और खाली पेट होने वाले टेस्ट देरी से हुए।