फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thugs stole Rs 4.85 lakh in four cases including digital arrest

Panchkula News: डिजिटल अरेस्ट समेत चार मामलों में ठगों ने 4.85 लाख रुपये उड़ाए

Wed, 27 Nov 2024 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Thugs stole Rs 4.85 lakh in four cases including digital arrest
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में चार लोगों से साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। इसमें आरोपियों ने 4.85 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपियों ने गैस कनेक्शन बदलने, एप डाउनलोड करवाकर, फोन हैक कर और डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की है। पुलिस ने सभी मामलों की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खाते से निकाले 2.84 लाख रुपये
मोहित कुमार ने बताया कि गैस कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर उनकी मां सुमन देवी के खाते से 2.84 लाख रुपये निकाले हैं। जानकारी के मुताबिक मोहित निवासी गांव बांमनोली जिला झज्जर ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में तैनात है। वह सेक्टर-4 में रहते हैं। मोहित ने बताया कि उनकी मां के अकाउंट उनके दूसरे मोबाइल नंबर पर रजिस्टर है। 15 नवंबर को उनकी मां के खाते से 2.84 लाख रुपये कट गए। इसका मैसेज उनके पास आया । उन्होंने बताया कि बीते 14 नवंबर को उन्हें गैस कनेक्शन रिव्यू कराने के नाम पर फोन आया था। इसके बाद साइबर फ्रॉड कर यह पैसे निकाले गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर पड़ा महंगा
मोबाइल पर एप डाउनलोड करवाकर स्कूल बस के ड्राइवर से 88 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महाबीर सिंह निवासी सुरजपुर ने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल बस ड्राइवर हैं। उन्होंने 18 अक्तूबर को एमोजोन कंपनी से मोबाइल का कवर मंगाया था। जो उन्हें गलत डिलीवर हो गया। उन्होंने गलत डिलीवरी होने के बाद कवर को उन्होंने कंपनी को वापस भेज दिया। इसके बाद उन्हें पैसा वापस नहीं आया। इस पर उन्होंने गूगल पर सर्च कर एमोजोन को मोबाइल नंबर पर फोन किया। इसके बाद साइबर ठग ने उनके मोबाइल पर एप डाउनलोड करवा दिया। इसके बाद उनके खाते से 88 हजार रुपये निकल गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल अरेस्ट कर 90 हजार ठगे
डिजिटल अरेस्ट कर हरियाणा आरएफएसएल मोगीनंद के केयर टेकर कुलदीप से 9्र0 हजार रुपये की ठगी हुई है। कुलदीप ने बताया कि 22 नवंबर को दोपहर दो बजे के बाद उसके मोबाइल नंबर पर क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से फोन आया। आरोपी ने कहा कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये खर्च किए हैं। उन्हें एक लाख पंद्रह हजार का बिल भरना होगा। इस पर कुलदीप ने क्रेडिट कार्ड नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने कहा कि उसने हुमायूं नगर पुलिस स्टेशन हैदराबाद में केस दर्ज कराया है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। इसके बाद व्हाट्सअप के माध्यम से वीडियो कॉल आई। आरोपी ने उसका नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस बताकर कहा कि इसकी सीबीआई से जांच करवाई जाएगी। इसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। इसके बाद उसके खाते से 90 हजार ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद बैंक से कुलदीप को फोन आया कि लगातार पैसे क्यों निकाल रहे हैं। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लिंक पर क्लिक करते ही हुई 59 हजार की ठगी
लिंक पर क्लिक करवाकर शराफत खान के खाते से 59 हजार रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शराफत खान निवासी गांव चंडीकोटला ने बताया कि उसने मुंबई से कुरियर के माध्यम से घर का सामान बुक कराया था। 19 नवंबर को उन्हें अनजान व्यक्ति की ओर से कुरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर फोन किया। उन्हें एक लिंक भेजा गया। इसके बाद उन्हाेंने लिंक पर क्लिक कर दिया। फोन हैक कर उनके फोन से 59 हजार रुपये निकल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस की ओर से चारों मामलों को लेकर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही इन मामलों में जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मेरी लोगों से अपील है कि अनजान नंबर से आए व्यक्तियों का फोन नहीं उठाएं। -मुनीष कुमार, प्रभारी, साइबर थाना, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed