फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thug withdraws 40 thousand rupees online from account

अज्ञात ठग ने खाते से ऑनलाइन निकाले 40 हजार रुपये

Sat, 11 Jul 2020 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Thug withdraws 40 thousand rupees online from account
पंचकूला। लोगों के बैंक खातों में जमा रकम को ऑनलाइन साफ करने के मामले फिलहाल थमे नहीं है। अज्ञात शातिर ठग लगातार आम लोगों के बैंक खातों में जमा उनकी गाढ़ी कमाई को विभिन्न माध्यमों से साफ करने में जुटे हैं। जिला पुलिस केस तो दर्ज कर रही है लेकिन अभी तक किसी भी ऐसी बड़ी गैंग को काबू नहीं किया जा सका है, जिसकी धरपकड़ से ऑनलाइन ठगी के मामले काफी संख्या में सुलझ सकें।
विज्ञापन

इस बार अज्ञात ठग ने गांव बतौड़ निवासी लक्की के बैंक खाते से ऑनलाइन 40 हजार रुपये साफ किए हैं। अपनी गाढ़ी कमाई के गायब होने का पता लगने पर लक्की ने मामले की शिकायत पुलिस से की। थाना चंडी मंदिर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन मामला फिलहाल अनसुलझा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका खाता बरवाला स्थित एसबीआई में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed