फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thrilling Match in the Doctor Premier League: A Spectacular Victory for 'The Winner'

Panchkula News: डॉक्टर प्रीमियर लीग में रोमांचक मुकाबला, डी विनर की शानदार जीत

Wed, 08 Apr 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Thrilling Match in the Doctor Premier League: A Spectacular Victory for 'The Winner'
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। विल टू विन क्रिकेट ग्राउंड में डॉक्टर प्रीमियर लीग के तहत खेले गए रोमांचक मुकाबले में डी विनर टीम ने सीएसके को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। डी विनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए डी विनर ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन बनाए। टीम की ओर से वरिंदर शर्मा ने 58 रन की शानदार पारी खेली, जबकि डॉ. परवीन ठाकुर ने 31 रन का योगदान दिया। सीएसके की ओर से हर्षित ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम 20 ओवर में 10 विकेट पर 139 रन ही बना सकी। टीम की ओर से डॉ. अवस्थी ने सर्वाधिक 25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डी विनर की ओर से आतिश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए और मैच का रुख पलट दिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed