फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three youths looted 62 thousand rupees after stopping a person riding Activa

Panchkula News: एक्टिवा सवार व्यक्ति को रोककर तीन युवकों ने 62 हजार रुपये लूटे

Thu, 20 Jun 2024 07:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
Three youths looted 62 thousand rupees after stopping a person riding Activa
पीडि़त की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-28 में एक्टिवा सवार व्यक्ति को रोककर 62 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ रायपुरकलां निवासी उत्तम कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह लोहे की ग्रिल, चौखट और दरवाजे बनाने का काम करता है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वह एक्टिवा पर निजी काम से सेक्टर-28 पंचकूला जा रहा था। जब वह एक्टिवा पर सेक्टर-28 कम्युनिटी सेंटर के नजदीक पहुंचा तो अचानक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। तीनों ने कहा कि तुम्हारी एक्टिवा की डिक्की में गांजा है, तुम डिक्की चेक कराओ। शिकायतकर्ता ने अपनी एक्टिवा की डिक्की चेक करवाने से मना कर दिया। इतने में तीनों में से एक ने हाथ में नुकीला हथियार निकाल लिया और मारने की धमकी देने लगा। वहीं दूसरे आरोपी ने शिकायतकर्ता के हाथ से एक्टिवा की चाबी छीनकर डिक्की खोल ली और उसमें रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसी दौरान उनमें से दूसरे युवक ने शिकायतकर्ता का पर्स छिन लिया। जिसमे करीब 12 हजार रुपये थे। उसके बाद आरोपी सेक्टर-28 आशियाना की तरफ भाग गए। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed