फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three years have passed and the Municipal Corporation has not been able to get rid of the encroachment on its own land.

Panchkula News: तीन साल बीत गए नगर निगम अपनी ही जमीन से नहीं छुड़वा पाया कब्जा जून 2021 में 1727 एकड़ जगह की निशानदेही और तारबंदी का प्रस्ताव हुआ था पास

Thu, 23 Jan 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three years have passed and the Municipal Corporation has not been able to get rid of the encroachment on its own land.
साल 2024 में नगर निगम ने कमेटी भी गठित की, नहीं हुआ कोई काम माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम की पंचकूला तहसील और बरवाला सब तहसील में 1727 एकड़ जगह है। इनमें अधिकतर निगम की जमीन पर कब्जाधारी बैठे हुए हैं। अपनी जमीन से नगर निगम कब्जा नहीं हटवा पा रहा है। इस कारण जमीन की निशानदेही और तारबंदी भी नहीं हो पा रही है। यह मुद्दा नगर निगम की हाउस की बैठक में भी कई बार उठ चुका है। जून 2021 में नगर निगम की जमीन की निशानदेही और तारबंदी का प्रस्ताव भी पास हुआ था। इस दौरान अधिकारियों ने हाउस की बैठक में निशानदेही और तारबंदी के लिए टेंडर का हवाला दिया था लेकिन धरातल पर चार साल बाद भी कुछ नहीं हुआ। इसके बाद निगम की जमीन से कब्जा हटाने, निशानदेही व तारबंदी के लिए फरवरी 2024 में एक कमेटी गठित की गई। जिसमें निगम के जॉइंट कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, डीटीपी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, वार्ड पार्षदों को शामिल किया गया। पिछले एक साल में यह कमेटी ने कुछ नहीं किया। यहां तक की बैठक भी नहीं हुई। ऐसा कमेटी में शामिल पार्षदों का कहना है।


कहां-कहां है नगर निगम की जमीन
उप तहसील बरवाला
-जलौली 1469 कनाल
-नगल्ल 1701 कनाल
-अलीपुर 1057 कनाल
-सुखदर्शनपुर 498 कनाल
-खटौली 2202 कनाल

पंचकूला तहसील
टोका 190 कनाल
बिल्ला 861 कनाल
दबकोरी 565 कनाल
खंगेसरा 250 कनाल
भानू 87 कनाल
माणक्या 6 कनाल
जसवंतगढ़ 251 कनाल
रामगढ़ 100 कनाल
कोट 1819 कनाल
सकेतड़ी 01 कनाल
चंडीमंदिर 1523 कनाल
बुढ़नपुर 109 कनाल
महेशपुर 10 कनाल
खड़क मंगोली 2 कनाल
अभयपुर में 32 कनाल
भैसा टिब्बा में 53 कनाल


कोट
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम की जमीन से कब्जा हटवाया जा रहा है। कितना कब्जा हटवाया गया है। इसकी जानकारी नहीं दे सकती। नगर निगम की जमीन से कब्जा हटाने के लिए गठित कमेटी ने कितनी बार बैठक की है। वहीं कितने जमीनों की निशानदेही और तारबंदी की गई है, कि जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। -अपराजिता, आयुक्त नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन


कोट
नगर निगम की जमीन की निशानदेही और तारबंदी वाली कमेटी शामिल हूं लेकिन शहरी क्षेत्र में नगर निगम की कितनी जमीन है, कहां-कहां निशानदेही करानी है, इसकी जानकारी बिल्डिंग ब्रांच की ओर से मुझे नहीं दी गई है। -प्रोमद, एक्सईएन नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद जमीन की निशानदेही और तारबंदी के लिए कमेटी गठित की गई थी। उसमें मैं भी हूं। गत वर्ष कमेटी की एक भी बैठक नहीं हुई है। नतीजा जमीन की निशानदेही और तारबंदी का काम रुका पड़ा है। इस कारण वार्ड में श्मशानघाट नहीं बन पा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। -उषारानी, पार्षद वार्ड नंबर-07 पंचकूला


कोट
नगर निगम की जमीन की निशानदेही और तारबंदी के लिए गठित कमेटी का मैं भी हिस्सा हूं। निशानदेही और तारबंदी तो दूर कमेटी के गठन के बाद एक बार भी बैठक नहीं हुई है। -राकेश, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed