{"_id":"68e557c4eddbade299042425","slug":"three-vehicle-thieves-nabbed-during-blockade-three-bikes-recovered-panchkula-news-c-87-1-pan1011-127944-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नाकेबंदी में तीन वाहन चोर दबोचे, तीन बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नाकेबंदी में तीन वाहन चोर दबोचे, तीन बाइकें बरामद
Tue, 07 Oct 2025 11:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच-19 ने की कार्रवाई, आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए नाकेबंदी के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन चोरी की बाइकें बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के निर्देश और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
क्राइम ब्रांच-19 इंचार्ज मुकेश सैनी की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की। इसी दौरान तीन अलग-अलग जगहों से वाहन चोरों को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज किए गए हैं।
सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध बाइक चालक को रुकवाने की कोशिश की गई, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान कुलदीप वर्मा, निवासी ढकौली (जिला मोहाली) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह बाइक सेक्टर-15 से कुछ दिन पहले चोरी की थी।
विज्ञापन
दूसरे मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर दीपक, निवासी मौली पिंड (चंडीगढ़) को सेक्टर-14 बेल फैक्ट्री क्वार्टर के पास से पकड़ा। आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था। जांच में पता चला कि बाइक करीब दो महीने पहले चंडीगढ़ से चोरी की गई थी।
तीसरे मामले में सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में गांव कुंडी श्मशान घाट के पास नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक युवक को भागते हुए पकड़ा। उसकी पहचान गणेश उर्फ कांचा (19), निवासी मौली पिंड (चंडीगढ़) के रूप में हुई। आरोपी ने कबूल किया कि उसने बाइक छह महीने पहले मोहाली से चोरी की थी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बरामद की गई तीनों बाइकें उनके कब्जे से जब्त की गई हैं।