फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three students of Sector-1 College Music Department created history by getting 100% marks

Panchkula News: शत-प्रतिशत अंक पाकर सेक्टर-1 महाविद्यालय संगीत विभाग के तीन छात्रों ने रचा इतिहास

Thu, 08 Aug 2024 07:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Three students of Sector-1 College Music Department created history by getting 100% marks
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संगीत वादन विभाग के विद्यार्थियों के परिणाम में इतिहास रच दिया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तृतीय वर्ष के तीन विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

संगीत वादन विभाग की अध्यक्ष डॉ. पूनम ने बताया कि संगीत वादन के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों साक्षी, ज्योति और ललित कुमार ने 150 में से 150 अंक प्राप्त करके परीक्षा परिणामों में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। वाद्य संगीत जैसी ललित कला में इस प्रकार के परिणाम प्राप्त करने के लिए निष्ठा और अभिरुचि होना अनिवार्य है। शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले तीनों विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता के लिए माता पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद को श्रेय दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य यशपाल सिंह ने परिणाम पर हर्ष जताया और विद्यार्थियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के संगीत विभाग के विधार्थी अकादमिक परिणाम के साथ साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। साथ ही महाविद्यालय के नाम को चार चांद लगाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed