{"_id":"6009dd128ebc3e33ae549533","slug":"three-personnel-suspended-for-lack-of-record-maintenance-pkl-office-news-pkl4014607100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड के रख-रखाव में कमी पर तीन कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकॉर्ड के रख-रखाव में कमी पर तीन कर्मी निलंबित
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने सेक्टर-2 स्थित हरियाणा रजिस्ट्रार व सहकारी समितियां कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रिकॉर्ड के रख-रखाव में खामियां मिलने पर तीन कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए। इसके अलावा दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
औचक निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड के रख-रखाव व सफाई में पाई गई कमी के मामले में तीन कर्मचारियों शुगर मिल शाखा के सहायक गमनदीप, लेखा परीक्षा शाखा के सेवादार कुलविंदर सिंह और बजट शाखा के सेवादार सुमित दलाल को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने आरसीएस की निजी सचिव सुमन रानी को स्टाफ का उपस्थिति रजिस्टर न बनाए जाने पर अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी प्रकार कार्यालय में स्थित आईसीडीपी शाखा में पदस्थ पुनर्नियुक्त सहायक टेकचंद नैन को अनुपस्थित पाए जाने व रिकॉर्ड फाइल्स को वर्ष-2019 से लंबित रखने का दोषी पाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कार्यालय की सभी शाखाओं के भौतिक निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व रिकॉर्ड के रख-रखाव को उचित स्तर का नहीं पाया, जबकि कुछ शाखाओं के कार्य को मंत्री ने सराहा।