फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three people reached the junk shop selling wires and looted Rs 2.5 lakhs

Panchkula News: तार बेचने कबाड़ की दुकान पर पहुंचे तीन लोगों ने ढाई लाख लूटे

Mon, 10 Feb 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three people reached the junk shop selling wires and looted Rs 2.5 lakhs
पिंजौर। गांव जोहलूवाल में स्थित कबाड़ी की दुकान से करीब ढाई लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से एक कारतूस और फोन बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता आनन उराव निवासी पश्विम बंगाल ने बताया कि वह गांव जोहलूवाल में कबाड़ की दुकान पर नौकरी करता है। दुकान का मालिक कबाड़ी हीरालाल कुंभ मेले में गया है। इस कारण माल खरीदने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। उसने दुकान मालिक हीरालाल से बात की।हीरालाल ने किसी व्यक्ति के माध्यम से शनिवार की रात करीब 9 बजे ढाई लाख रुपये भिजवाए। उसने रुपये अलमारी में रखकर चाबी अपने पास रख ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार की अलसुबह तीन बजे एक व्यक्ति दुकान पर तांबा बेचने के लिए पहुंचा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस व्यक्ति ने फोन कर दो अन्य लोगों को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

उनमें से एक व्यक्ति के हाथ में तलवार और दूसरे के हाथ में कट्टा था। उन तीनों आरोपियों ने धमकाकर उसकी जेब से अलमारी की चाबी निकालकर ढाई लाख रुपये लूट लिए। मामले में एसएचओ रूपेश चौधरी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed