फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   three oxygen express arrives with supplies, Bathinda today will reach fourth

तीन ऑक्सीजन एक्सप्रेस आपूर्ति लेकर पहुंचीं पंजाब, चौथी आज पहुंचेगी बठिंडा

Fri, 21 May 2021 11:25 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
three oxygen express arrives with supplies, Bathinda today will reach fourth
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण के बीच बोकारो से तीन ऑक्सीजन एक्सप्रेस आपूर्ति लेकर पंजाब पहुंच गई हैं। चौथी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को बठिंडा में पहुंचेगी। सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि पंजाब सरकार ने मार्कफेड को ऑक्सीजन लाने का जिम्मा सौंपा था, जिसने दो दिन के कम समय में ऑक्सीजन का प्रबंध कर आपूर्ति राज्य में पहुंचा दी। इस कार्य के लिए रंधावा ने मार्कफेड प्रबंधन को बधाई दी है।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि महामारी के इन चुनौती भरे हालात के दौरान कोविड-19 से पीड़ित हजारों लोगों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सबसे बड़ी जरूरत के तौर पर उभरकर सामने आई है। दुर्भाग्य यह है कि पंजाब में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) का उत्पादन करने वाला एक भी बड़ा प्लांट नहीं है, जिससे राज्य को 1500 किलोमीटर दूर बोकारो से ऑक्सीजन लानी पड़ रही है। रंधावा ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने के लिए चार और कंटेनर शामिल किए जा रहे हैं। मार्कफेड ने एलएमओ की सप्लाई और वितरण के प्रबंधों और तालमेल करने के लिए बोकारो और हजीरा के लिए अधिकारियों की दो टीमें नियुक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed