फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three new POCSO fast track courts will be established in the state.

Panchkula News: प्रदेश में स्थापित होंगी तीन नई पोक्सो फास्ट ट्रैक अदालतें

Tue, 21 Oct 2025 08:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Three new POCSO fast track courts will be established in the state.
27 न्यायिक अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के 27 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। इनमें से अधिकांश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। इस आदेश में कई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा पंचकूला, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पोक्सों के मामलों की सुनवाई के लिए नए फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों की स्थापना की गई है।
अनिल कुमार बिश्नोई फरीदाबाद में जिला एवं सत्र न्यायाधीश और औद्योगिक न्यायाधिकरण-सह-श्रम न्यायालय-I के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहेंगे। अल्का मालिक को चंडीगढ़ से स्थानांतरित कर हिसार में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जगजीत सिंह को जगाधरी से सोनीपत भेजा गया है। अजय प्रशार को भिवानी से कैथल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। जगदीप सिंह को गुरुग्राम से पंचकूला भेजा गया है जहां वे हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव होंगे।
विज्ञापन

गगनदीप कौर सिंह करनाल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश और परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश बनी रहेंगी। सुशील कुमार गर्ग को करनाल से नूंह भेजा गया है। पूनम सुनेजा हिसार से जींद, जबकि राज गुप्ता रोहतक से पलवल स्थानांतरित किए गए हैं। सुधीर जीवन को झज्जर से फरीदाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवना जैन को कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ भेजा गया है जहां वे सीबीआई की विशेष अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगी। सुरुचि अत्रेजा सिंह भिवानी में पोक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्यरत रहेंगी संजय कुमार शर्मा को गुरुग्राम में नए पोक्सो कोर्ट का प्रभार दिया गया है। मनीष दुआ को 3 नवंबर से पंचकूला के नए पोक्सो कोर्ट में नियुक्त किया गया है। नताशा शर्मा को फतेहाबाद से हिसार स्थानांतरित किया गया है।
अभिषेक फुटेला को पलवल से फरीदाबाद में नए पोक्सो कोर्ट के लिए नियुक्त किया गया है। विवेक यादव को कैथल से रोहतक में औद्योगिक न्यायाधिकरण-सह-श्रम न्यायालय के अध्यक्ष के रूप में भेजा गया है। संप्रीत कौर को चंडीगढ़ से अंबाला में तैनात किया गया है।

हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी अधिकारी (मनीष दुआ को छोड़कर) तुरंत अपने वर्तमान पदों का कार्यभार छोड़ें और नए पद पर कार्यभार ग्रहण करें। जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को निर्देश दिया गया है कि सांसदों या विधायकों से संबंधित सभी लंबित मामलों को अगली सुनवाई से पहले अन्य सक्षम अदालतों को हस्तांतरित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed