फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three more arrested in fraud of Rs 1.61 crore in the name of stock marketing, five arrested so far

Panchkula News: स्टॉक मार्केटिंग के नाम पर 1.61 करोड़ की ठगी में तीन और काबू, अब तक पांच गिरफ्तार

Sun, 13 Jul 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three more arrested in fraud of Rs 1.61 crore in the name of stock marketing, five arrested so far
पंचकूला। स्टॉक मार्केटिंग के नाम पर 1.61 करोड़ रुपये की ठगी में पुलिस की साइबर क्राइम थाना टीम ने तीन और आरोपियों को काबू किया है। इनमें सुमित, मंजीत, दोनों निवासी गांव सिसराना, जिला सोनीपत और प्रदीप निवासी थानाकलां सोनीपत शामिल हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने सुमित और मंजीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि प्रदीप तीन दिन के रिमांड पर है और इससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने जनवरी में पहले आरोपी कुशदीप निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था, इसके खाते में ठगी की रकम गई थी। पुलिस ने इससे रिमांड के दौरान ठगी की रकम 90 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया और बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मई में पुलिस ने कुशदीप के साथ काम करने वाले रजत गुप्ता को भी गिरफ्तार किया था। इसकी जांच सब इंस्पेक्टर अभिषेक छिल्लर की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

यह है मामला
इस मामले में शिकायतकर्ता अजय गिल पुत्र पालाराम निवासी पंचकूला ने बताया था कि वह एक एकेडमी चलाते हैं और एक अप्रैल को उन्हें फेसबुक पर एक लिंक मिला, जिसके जरिए उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसमें स्टॉक मार्केटिंग में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया और धीरे-धीरे अलग-अलग समय पर कुल 1.61 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। इस दौरान पीड़ित और उसकी पत्नी के आधार कार्ड का भी गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने अजय गिल की शिकायत पर ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर युद्धवीर सिंह की टीम ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए ठगों की पहचान, खातों की जानकारी, व्हाट़्सएप चैट और डिजिटल साक्ष्यों को एकत्रित कर ठोस सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी की है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ इस तरह की धोखाधड़ी हो तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed