{"_id":"612b9b368ebc3ec6342ebf88","slug":"three-mobiles-found-in-jail-case-registered-against-hawalaati-panchkula-news-pkl425004914","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मिले तीन मोबाइल, हवालाती पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में मिले तीन मोबाइल, हवालाती पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर। जेल अधिकारियों ने बैरकों में औचक चेकिंग कर एक हवालाती से मोबाइल फोन बरामद किया है। जेल में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग के दौरान दो मोबाइल फोन, एक चार्जर और एक हेड फोन बरामद किया गया है।
थाना सिटी पुलिस ने रविवार को जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट सुखवंत सिंह की शिकायत पर उक्त हवालाती समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट सुखवंत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि जेल में कुछेक हवालातियों के पास मोबाइल फोन हैं।
सुखवंत सिंह ने जेल मुलाजिमों के संग बैरकों में अचानक चेकिंग शुरू कर दी है। जेल मुलाजिमों ने हवालाती जतिंदर पाल सिंह वासी गांव पतरे वाला जिला फाजिल्का से एक मोबाइल पकड़ा है। इसके अलावा जेल में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग करने पर मुलाजिमों से दो मोबाइल फोन, एक चार्जर व एक हैड फोन बरामद हुआ है। यह सामग्री किस कैदी या हवालाती की थी, इसके बारे में पता नहीं चला है। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलदीप सिंह के मुताबिक उक्त मोबाइल फोन कब्जे में कर लिए हैं। इन्हें तकनीकी लैब में भेज कर जांच की जाएगी। जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर हवालाती जतिंदरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।