फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three killed in Panchkula, 666 new infected found

कोरोना : पंचकूला में तीन की मौत, 666 नए संक्रमित मिले

Mon, 26 Apr 2021 01:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three killed in Panchkula, 666 new infected found
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण से दम तोड़ने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जहां तीन महिलाओं की मौत हो गई वहीं, 666 नए संक्रमित सामने आए हैं। संक्रमितों में 368 मामले पंचकूला के हैं, जबकि 298 मामले अन्य जिलों और प्रदेशों के हैं। अब तक जिले में कोरोना से 183 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा रिकवरी रेट भी 85.30 फीसदी आ चुका है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 2625 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से रविवार को मोगीनंद की रहने वाली एक 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह महिला उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित थी। माणक्या की रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला की भी संक्रमण से मौत हो गई है। घाटीवाला की रहने वाली 88 वर्षीय संक्रमित महिला ने भी दम तोड़ दिया। यह महिला भी उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी। कोरोना संक्रमण पर पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के 666 मामले सामने आए हैं। जो मरीज संक्रमित मिले हैं, उनको आइसोलेट किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला में अब तक कुल 265446 सैंपल लिए हैं। इसमें से 26285 संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 19105 कोरोना संक्रमित शामिल हैं। इनमें से अब तक 16297 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि रविवार को अमराला में एक, अमरावती इनक्लेव में 24, बतौड़ में एक, बरवाला में एक, बीड़ घग्गर में एक, भैंसा टिब्बा में एक, भैंरों की सैर में एक, चंडीमंदिर में दो, सीआरपीएफ में दो, देवी नगर में एक, गरही कोटाह में एक, हरीपुर में दो, औद्योगिक क्षेत्र में तीन, आईटीबीपी में 33, कालका में 31, खड़क मंगोली में एक, महेशपुर में दो, माजरी में एक, मनकपुर में एक, मनकपुर देवीलाल में एक, माणक्या में दो, एमडीसी-4 में पांच, एमडीसी-5 में छह, एमडीसी-6 में दो, मोगीनंद में तीन, मोरनी में एक, नानकपुर में एक, ओल्ड पंचकूला में एक, पिंजौर में 12, पुलिस लाइन में दो, पावर कॉलोनी में दो, रैली में एक, राजीव कॉलोनी में एक, रामगढ़ में दो, सेक्टर-10 में दस, सेक्टर-11 में तीन, सेक्टर-12 में छह, सेक्टर-12ए में आठ, सेक्टर-14 में एक, सेक्टर-15 में 19, सेक्टर-16 में 16, सेक्टर-17 में 27, सेक्टर-18 में पांच, सेक्टर-19 में 11, सेक्टर-2 में 11, सेक्टर-20 में छह, सेक्टर-21 में 16, सेक्टर-22 में दो, सेक्टर-23 में तीन, सेक्टर-24 में चार, सेक्टर-25 में 11, सेक्टर-26 में चार, सेक्टर-27 में चार, सेक्टर-28 में तीन, सेक्टर-29 में तीन, सेक्टर-3 में दो, सेक्टर-4 में 11, सेक्टर-5 में पांच, सेक्टर-6 में सात, सेक्टर-7 में सात, सेक्टर-9 में छह, टगरा में एक, टिपरा में एक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed