फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three died due to corona in Panchkula, 70 new infected, recovery rate reached 96.53 percent

पंचकूला में कोरोना से तीन की मौत, 70 नए संक्रमित, 96.53 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट

Thu, 03 Jun 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three died due to corona in Panchkula, 70 new infected, recovery rate reached 96.53 percent
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण से बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई। अब कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 352 पहुंच गया है। जिले में 70 नए कोरोना नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। संक्रमण का रिकवरी रेट अब 96.53 फीसदी पहुंच चुका है। मरने वालों में खड़क मंगोली के 45 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-9 के 77 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-26 की रहने वाली 38 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के 70 मामले सामने आए हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। जिन मरीजों में संक्रमण पाया गया है उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अभयपुर, बरवाला, बुढ़नपुर, चिकन, इंडस्ट्रियल एरिया, मदनपुर, एमडीसी-5, मीरपुर, रतपुर, सकेतड़ी, सुलतानपुर, टगरा कालीराम, टोका, सेक्टर-4,10 से एक एक केस सामने आए हैं। वहीं, गोलपुरा से दो, कालका से दो, खरटा से दो, पिंजौर से दस, रायपुररानी से दो, सेक्टर-11, 20, 21, 26, 3,9 से दो दो केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की गई 339606 सैंपलिंग
पंचकूला में कोरोना संक्रमण की जांच के अंतर्गत अब तक 339606 सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से कुल कोरोना संक्रमित 39706 हैं। इसमें से पंचकूला के कोरोना संक्रमितों की संख्या 30109 है। इसमें से 29067 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब पंचकूला में कोरोना के सक्रिय मामले 690 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed