फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three days' salary will not be deducted from the salary of an employee, coronavirus

कोरोना और लॉकडाउनः हरियाणा में किसी भी कर्मचारी की सैलरी से नहीं कटेगा तीन दिन का वेतन

Wed, 01 Apr 2020 10:17 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 01 Apr 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Three days' salary will not be deducted from the salary of an employee, coronavirus
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा सरकार अब जबरन किसी कर्मचारी का वेतन नहीं काटेगी। सरकार की ओर से जो तीन दिन का वेतन काटने की बात कही गई थी वह स्वैच्छिक कर दी गई है। यदि कोई कर्मचार स्वेच्छा से अपना वेतन राहत कोष के लिए कटवाना चाहता है तो वह कटवाएगा। अन्यथा किसी तरह की कटौती नहीं होगी। मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल इस मामले में भ्रम की स्थिति पुलिस महकमे में घूम रहे एक पत्र से हुई पत्र में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों का तीन दिन का वेतन राहत कोष के लिए काटा जाएगा। ऐसे में जो कर्मचारी अपना वेतन नहीं कटवाना चाहते हैं वे अपनी अनुशंसा दे दें। ऐसे में कर्मचारियों को न कह पाने की हिम्मत नहीं जुट रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में गृह मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री के सामने यह मुद्दा रखा। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि किसी भी कर्मचारी की तनख्वाह से जबरन राहत कोष के लिए कटौती नहीं की जाएगी। जो व्यक्ति अपनी इच्छा से राहत कोष में योगदान देना चाहेगा। उसी कर्मचारी से यह राशि ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज के मुताबिक उनके केबिनेट की बैठक में पहुंचने से पहले यह मुद्दा मुख्यमंत्री के सामने आ चुका था। आज की बैठक में अनिल विज, डा. बनवारी लाल मौजूद थे। जबकि अन्य मंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मौजूद थे। इस दौरान बैठक में कोरोना के खिलाफ जंग में बेहतर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के सम्मान में ताली भी बजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed