{"_id":"682e3298b5ace1be3e0bb21b","slug":"three-arrested-with-four-pistols-and-seven-cartridges-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122897-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चार कट्टों और सात कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चार कट्टों और सात कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद कट्टे।
पंचकूला और चंडीगढ़ में अभ्यास पर दर्ज हैं 12 मुकदमे, सभी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 की सब्जी मंडी के पास से क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को तीन लोगों को चार कट्टों और सात कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अभ्यास उर्फ बाबा (निवासी बिहार, वर्तमान निवासी चंडीगढ़), मोहम्मद आदिल उर्फ खान (निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश) और सुशील उर्फ बऊआ (निवासी उन्नाव, उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी अभ्यास पर 12 मुकदमे दर्ज हैं।
डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि 20 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम गश्त पर थी। उन्हें सूचना मिली कि तीन संदिग्ध युवक सेक्टर-15 की सब्जी मंडी के पास बने बूथ के पास खड़े हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान अभ्यास से दो कट्टे और तीन कारतूस, आदिल से एक कट्टा और तीन कारतूस और सुशील से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। तीनों के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अभ्यास के खिलाफ पंचकूला और चंडीगढ़ के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में 12 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।