फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three arrested in illegal mining case, SHO Line present

सब मिले हुए हैं: अवैध खनन मामले में 3 गिरफ्तार, SHO पर भी गिरी गाज, अधिकारियों तक पहुंच रहा पैसा

Fri, 29 Nov 2024 03:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 03:56 PM IST
सार

अवैध खनन मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की गिरफ्तार के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अवैध खनन मामलों में ऊपर तक पैसा पहुंच रहा है। 

विज्ञापन
Three arrested in illegal mining case, SHO Line present
तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला पुलिस ने अवैध खनन मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामशरण, अमरदीप और आदेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर भेजा है। अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाला टिप्पर, जेसीबी मशीन सहित अन्य सामान बरामदगी व इसमें शामिल दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस यूपी सहित अन्य राज्यों में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


इस मामले में दो एसएचओ और एक हेड कांस्टेबल का नाम सामने आ रहा है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार अवैध खनन के मामले में शामिल पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। आरोप है कि हेड कांस्टेबल खनन माफिया से वसूली कर लाखों की रकम आला अधिकारियों को पहुंचा रहा था। सूत्रों के अनुसार इस मामले में एक एसएचओ को लाइन हाजिर किया जा चुका है।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल एक पुलिस स्टेशन में ड्राइवर के रूप में काम कर रहा है। पंचकूला पुलिस के क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने अवैध खनन के मामले में रायपुररानी के गांव हंगोली के राम शरण, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के आदेश और चंडीमंदिर के गांव बतौर के अमरदीप को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर इन लोगों को पकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि राम शरण, अमरदीप, आदेश और अन्य लोग चंडीमंदिर, रामगढ़, गांव मौली और पिंजौर के इलाके में बड़े स्तर पर हो रहे अवैध खनन में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हेड कांस्टेबल खनन माफिया से लाखों की रकम एकत्र कर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा रहा था। पुलिस अवैध खनन के सही स्थानों का पता लगाकर उसे चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन और व्हाट्सएप डिटेल की जांच में जुटी है। वीरवार को जब तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया तो पंचकूला के एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन, एसीपी सुरेंदर माैके पर मौजूद रहे। क्राइम ब्रांच के एसएचओ योगविंदर ने बताया कि जांच जारी है। एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि खनन में शामिल अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed