फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three accused who stabbed the saloon owner arrested

सैलून के मालिक को चाकू मारने वाले सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2020 01:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three accused who stabbed the saloon owner arrested
पंचकूला। सेक्टर-15 के सैलून मालिक को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक, नवरत्न, प्रद्युमन है। तीनों आरोपी राजीव कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस मंगलवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। सेक्टर-15 चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें आरोपी कार्तिक ने सैलून मालिक जमील उर्फ चांद को चाकू मारा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुुल, मोहित, राकेश और रवि पर केस सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सैलून मालिक जमील उर्फ चांद बलटाना का रहने वाला है। उसके राजीव कॉलोनी निवासी युवती को शादी में जाने से रोका था। इस बात को लेकर उसका युवती से विवाद हो गया। विवाद के बाद युवती ने अपने भाई राहुल को फोन कर दिया। फोन करने के बाद आरोपी प्रद्युमन, कार्तिक, नवरत्न, राहुल, मोहित, राकेश और रवि को लेकर पहुंचा। इसी बीच सैलून मालिक जमील से बहस के साथ उससे हाथापाई हो गई। हाथापाई के बाद आरोपी कार्तिक ने उसे चाकू मार दिया। चाकू लगने के बाद जमील बुरी तरह घायल हो गया था। उसके पड़ोस की दुकान वाले उसे लेकर सिविल अस्पताल गए थे। अस्पताल में इलाज के बाद जमील के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed