{"_id":"67cb501ca87621ad9209ee13","slug":"three-accused-of-cheating-a-delivery-boy-arrested-panchkula-news-c-87-1-pk11006-120293-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डिलीवरी बाॅय से धोखाधड़ी करने के आरोपी तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डिलीवरी बाॅय से धोखाधड़ी करने के आरोपी तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय से धोखाधड़ी करने के आरोपी।
नकद रुपये लेने के बाद फरार हो गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डिलीवरी बॉय से 700 रुपये की धोखाधड़ी कर भागने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कैथल निवासी शेखर के फोन करने पर मौके पहुंची डायल 112 पुलिस ने सेक्टर-16 से इन्हें पकड़ा। तीनों आरोपियों की पहचान जीरकपुर निवासी मानव कटियार, अभी, रुपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में शेखर ने बताया कि तीन मार्च को पीरमुछल्ला के पास सड़क पर तीनों आरोपी खुद को हादसाग्रस्त दिखाकर रुपये की मदद मांग रहे थे। वह कह रहे थे कि उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने 700 रुपये कैश देने को कहा और बदले में बोले कि ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर देंगे। उन्होंने 700 रुपये तो डिलीवरी बॉय से ले लिए लेकिन फर्जी तरीके से 700 रुपये उसके खाते में दिखाकर अपनी बाइक पर भाग गए।
इस तरह से पकड़े गए आरोपी
डिलीवरी बॉय शेखर ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर-20 से जोमेटो से ऑर्डर लेकर सेक्टर-16 में पहुंचाने जा रहा था। सेक्टर-16 में वही तीनों आरोपी सड़क पर खड़े मिले। फिर से उसे उन्होंने रोकने की कोशिश की तो उसने तीनों को पहचान कर तुरंत डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। तीनों पुलिस को देख भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और सेक्टर-16 चौकी ले गई।