{"_id":"6a20905e7db97beb030f8416","slug":"three-accused-including-a-minor-arrested-for-stealing-expensive-vehicle-engine-parts-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-137146-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वाहन इंजन के महंगे पार्ट चोरी करने के मामले में नबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वाहन इंजन के महंगे पार्ट चोरी करने के मामले में नबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरीशुदा सामान बरामद, दो आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर; नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा
संवाद न्यूज एजेंसीे
कालका। वाहन इंजन के महंगे पार्ट चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद किया है। जांच में एक नाबालिग की संलिप्तता भी सामने आई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
कालका निवासी एक युवक ने थाना कालका में शिकायत दी थी कि उसकी वाहन मरम्मत की दुकान में मरम्मत के लिए आए एक वाहन के इंजन के महत्वपूर्ण पार्ट वाहन के अंदर रखे गए थे। अगले दिन सुबह वाहन का पिछला शीशा टूटा मिला और उसमें रखे पिस्टन, एसी कंप्रेसर, अल्टरनेटर, कैटेलिटिक कनवर्टर, सेल्फ स्टार्टर, टाइमिंग कवर, इंजेक्टर सहित अन्य महंगे उपकरण चोरी पाए गए।
शिकायत के आधार पर थाना कालका में 2 जून को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एएसआई प्रवीण कुमार ने जांच शुरू की। जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कृष्ण और राजेश को कागूवाल स्थित शिमला हाईवे क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए एक नाबालिग साथी का नाम भी बताया। उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा इंजन के लोहे के पार्ट टिपरा-कालका रोड किनारे झाड़ियों से बरामद किए गए।
विज्ञापन
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान उनसे जिले में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। वहीं, मामले में शामिल नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस अधिकारी के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।