फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three accused in Alif Laila Club firing case remanded to six-day custody.

Panchkula News: अलिफ लैला क्लब फायरिंग मामले में तीन आरोपी छह दिन के रिमांड पर

Tue, 15 Sep 2026 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three accused in Alif Laila Club firing case remanded to six-day custody.
सीसीटीवी में पिस्तौल से फायरिंग करता दिखा आरोपी, वारदात में इस्तेमाल हथियार की तलाश
विज्ञापन

मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इसी बीच वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें एक आरोपी हाथ में पिस्तौल लेकर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। फुटेज को जांच में शामिल करते हुए पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है। मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है।
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को सेक्टर-10 पुलिस चौकी को अलिफ लैला क्लब में फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान लखबीर सिंह उर्फ लक्की, गुरप्रीत और करनजीत सिंह के रूप में हुई है। तीनों पंजाब के फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


रिमांड में हथियार और वारदात को लेकर पूछताछ
डीसीपी पंचकूला अदिति सिंह के अनुसार मामले में सेक्टर-5 थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तौल की बरामदगी और हथियार कहां से हासिल किया गया, इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed