{"_id":"664fbe7f96d82af680085604","slug":"three-accused-acquitted-in-case-of-assault-on-woman-in-kharak-mangoli-panchkula-news-c-87-1-pan1004-112230-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खड़क मंगोली में महिला से मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खड़क मंगोली में महिला से मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी बरी
विज्ञापन
पंचकूला। खड़क मंगोली में महिला से मारपीट करने के मामले में जिला अदालत ने तीन युवकों को सबूतों के अभाव के चलते बरी कर दिया। बरी होने वाले युवकों की पहचान शोलू उर्फ अमित, नवीन और रवि निवासी खड़क मंगोली के रुप में हुई है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप लगाए थे। अदालत में शिकायतकर्ता अपनी शिकायत व बयानों से मुकर गई। इसी के चलते कोर्ट ने तीनों आरोपियों को बरी कर दिया।
सेक्टर-5 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मार्च 2018 को मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह खड़क मंगोली में सरकारी राशन डिपो चलाती है। 12 मार्च 2018 को दोपहर डेढ़ बजे के करीब कुछ लोगों ने उसके घर पर ईंट, तलवार और पत्थरों से हमला कर दिया। इसके अलावा उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके व उसके परिवार वालों पर हत्या करने के मकसद से हमला किया था। महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया था।