{"_id":"67afa7402fcacb000e039d8c","slug":"threat-to-kill-retired-colonels-son-case-registered-panchkula-news-c-87-1-pk11006-119647-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चेक बाउंस मामले में युवक को एक साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चेक बाउंस मामले में युवक को एक साल की सजा
विज्ञापन
पंचकूला। जिला अदालत ने चेक बाउंस मामले में एक युवक को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है। वहीं चेक की रकम डेढ़ गुना कीमत के साथ लौटाने का आदेश भी दिया। सजा पाने वाले दोषी की पहचान नवीन नैय्यर निवासी ढकोली के रूप में हुई है। बलटाना के रहने वाले जसवीर सिंह ने नवीन नैय्यर के खिलाफ जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।
जसवीर सिंह ने अदालत में दायर की शिकायत में बताया था कि दोषी के साथ उसके फ्रेंडली रिलेशन थे। दिसंबर 2017 को दोषी ने उससे आर्थिक मदद के लिए पैसों की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने दोषी को 5 लाख 20 हजार रुपये दिए थे। पैसे वापस करने के लिए दोषी ने शिकायतकर्ता को 3 लाख 20 हजार और 2 लाख 60 हजार रुपये के दो चेक दिए थे। शिकायतकर्ता ने जब चेक को बैंक में लगाया तो वह फंड्स की कमी के चलते बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता ने दोषी को लीगल नोटिस भेजने के बाद जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।